Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जबलपुर के बुनियादी स्कूल में धमाके से दहशत में विद्यार्थी पुलिस को बुलाया

41

जबलपुर,  जबलपुर के एक स्कूल में बम फटने से विद्यार्थी दहशत में आ गए। यह घटना बुनियादी स्कूल एमएलबी रोड़ पर सोमवार की दोपहर को हुई। जहां एकाएक बम के धमाके से विद्यार्थी दहशत में आ गए। यह बम स्कूल में चल रही कक्षा की खिड़की के बाहर से आकर फटा जिससे पूरी कक्षा में धुंधा-धुंआ हो गया। गनीमत रही कि इस धमाके में कोई भी छात्र घायल नहीं हुआ। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

ऐसे हुआ स्कूल की कक्षा में धमाका

दरअसल बुनियादी स्कूल की कक्षा आठवीं में शिक्षक पढ़ा रहे थे उसी बीच खिड़की पर बम का जोरदार धमाका हुआ। स्कूल प्रबंधन ने फौरन पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि किसी शरारती तत्व ने पटाखा जलाकर दहशत पैदा करने का प्रयास किया। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने भी लिखित शिकायत दी है।

धमाके के बाद कक्षा छोड़कर भागे विद्यार्थी

शिक्षिका फरहीन मसूद ने लिखित शिकायत में बताया कि असामाजिक तत्व ने करीब ढाई बजे कक्षा संचालन के दौरान पाइप पटाखा जलता हुआ कक्षा की खिड़की के पास फेंक दिया। कक्षा के अंदर जोरदार विस्फोट होने से बच्चे दहशत में आ गए। फौरन विद्यार्थी कक्षा छोड़कर बाहर भागे। इधर विद्यालय में आवाज की वजह से छोटे बच्चे परेशान हुए और रोने-चींखने लगे। जिन्हें शिक्षकों ने समझाया। इस घटना के बाद बस स्टेंड पुलिस चौकी से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.