Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रांची के स्कूलों में बदला समय! शीतलहर के चलते अब 9 बजे के बाद लगेंगी KG से 6वीं तक की क्लास, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

30

रांची: झारखंड में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए स्कूली बच्चों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची के निर्देशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत आदेश जारी किया गया है.

केजी से क्लास 6 तक के संचालन समय में बदलाव

इसके तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी निजी एवं केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा 6वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे के बाद ही किया जाएगा. यह आदेश दिनांक 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक प्रभावी रहेगा.

प्रशासन का कहना है कि शीतलहर और अत्यधिक ठंड की स्थिति में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है. सुबह के समय ठंड अधिक होने के कारण बच्चों को सर्दी, खांसी, बुखार तथा अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अभिभावकों को भी राहत मिल सके.

जिला प्रशासन ने सभी निजी एवं केन्द्रीय विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें. विद्यालयों को अपनी समय-सारिणी में आवश्यक परिवर्तन करते हुए कक्षाओं का संचालन निर्धारित समय के अनुसार करना होगा. साथ ही विद्यालय प्रबंधन को अभिभावकों को समय परिवर्तन की सूचना समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

इसके अलावा जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ठंड और शीतलहरी के दौरान सतर्क रहें. गर्म कपड़ों का उपयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है.

इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में राज्य में अगले कुछ दिनों तक ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और रात के समय अत्यधिक ठंड का असर बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.