Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

रामगढ़ में बेखौफ चोरों का तांडव! बैंक मैनेजर के घर से 40 लाख के जेवर और कैश पार, इलाके में मची सनसनी

29

रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी और सेंधमारी की घटनाएं लगातार हो रही है. चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सुरक्षित माने जाने वाले अपार्टमेंट को निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला रामगढ़ कॉलेज के समीप पंचवटी अपार्टमेंट के सी ब्लॉक का है. जहां पंजाब नेशनल बैंक गिद्दी शाखा के मैनेजर मनीष कुमार के आवास में लगभग 40 लाख रुपये की ज्वलेरी समेत कैश चोरी हो गई.

चोरों ने दो कमरों को बनाया था निशाना

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक गिद्दी के बैंक मैनेजर मनीष कुमार 16 जनवरी की शाम फ़्लैट बंद कर पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव छोटकाकाना गए हुए थे. जब रविवार 18 जनवरी की शाम करीब 5 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ है. जब फ्लैट के अंदर पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने दो कमरों को निशाना बनाया था और लगभग 40,000 रुपये कैश और करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए.

इसके बाद मनीष ने पूरी वारदात की जानकारी सोसाइटी के लोगों और रामगढ़ थाना पुलिस को दी. मौके पर रामगढ़ थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. इस दौरान मालूम हुआ कि सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर खराब था. चोरों ने फ्लैट 305C के भी ताले तोड़े थे, लेकिन वह फ्लैट खाली था, इसलिए वहां कुछ नहीं मिला.

कैसे हुई चोरी की घटना

बैंक मैनेजर मनीष कुमार ने कहा कि वह 16 तारीख की देर शाम अपने पैतृक गांव छोटकाकाना गए हुए थे और 18 जनवरी की शाम को लौटे तो देखा कि दरवाजा टूटा था और अंदर अलमीरा का सामान बिखरा हुआ था. चोरों ने दोनों अलमारियां तोड़ दी और सारा गहने और कैश लेकर भाग गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि तकनीकी तौर पर जांच की जा रही है. पुलिस हर बिंदु पर जांच करने का प्रयास कर रही है. पुलिस जल्द ही इस चोरी के मामले को सुलझा लेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.