Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

बीजेपी नेता प्रीतलाल बेलचंदन गिरफ्तार सहकारी बैंक में अध्यक्ष रहने के दौरान करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप

46

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रीतलाल बेलचंदन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी जिला कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद की है। बीजेपी नेता प्रीतलाल पर केंद्रीय सहकारी बैंक में अध्यक्ष रहने के दौरान करोड़ों रुपये के लेनदेन और हेराफेरी का आरोप लगा था। इस आरोप के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। फिलहाल पुलिस बीजेपी नेता प्रीतलाल बेलचंदन से पुछताछ कर रही है।

दरअसल, मार्च 2021 को दुर्ग के कोतवाली में बेलचंदन के खिलाफ धारा 409, 420,468,471, 34 के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायत को बैंक के सीईओ और असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने दर्ज करवाया था। शिकायत में बेलचंदन पर 14 करोड़ 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इस मामले की जांच के बाद आज दुर्ग पुलिस ने बेलचंदन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। बता दें कि अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बेलचंदन ने जिला अपर सत्र न्यायाधीश शैलेष कुमार तिवारी की अदालत में जमानत की याचिका लगाई थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार तड़के बेलचंदन के घर छापेमार कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बता दें बेलचंदन बीजेपी के दिग्गज नेता रहे और सहकारी बैंक चार बार अध्यक्ष रहे हैं। 2008 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। गड़बड़ी का आरोप लगने के बाद तत्कालीन कलेक्टर ने एक जांच कमेटी भी गठित की थी। जांच के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.