Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री बोल्ड अंदाज में शेयर की फोटोज

74

: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘बवाल’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस बीच वरुण और जाह्नवी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स ने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें दोनों की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों इन फोटोज में ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस दौरान जाह्नवी ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है। वहीं, वरुण ने ब्लैक शर्ट और ट्राउजर पहना है।

वरुण-जाह्नवी का हाॅट अंदाज

कुछ समय पहले ही ‘बवाल’ के मेकर्स ने फिल्म की स्क्रीनिंग भी रखी, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। जाह्नवी को सपोर्ट करने के लिए उनके पिता बोनी कपूर, भाई अर्जुन कपूर, बहन खुशी कपूर भी इस फिल्म स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। वरुण की ओर से उनकी पत्नी नताशा दलाल और पिता डेविड धवन भी पहुंचे। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट साथ नजर आई। ‘बवाल’ फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है। बवाल से पहले उन्होंने दंगल, छिछोरे और चिल्लर पार्टी जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

‘बवाल’ फिल्म को 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि बवाल फिल्म पहले थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। कई बार फिल्म की रिलीज डेट को बदला भी जा चुका है। बाद में मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया। फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने तैयार किया है। इस फिल्म को कई इंटरनेशनल लोकेशन्स पर शूट किया गया है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म का अच्छा खासा प्रमोशन भी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.