Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

42 दिनों के लिए वक्री हुए शुक्र अधिकमास में तीन अलग-अलग स्थितियों से गुजरेंगे जानिए क्या होगा प्रभाव

38

भोपाल। सावन अधिकमास में ग्रहों के राजकुमार बुध और भौतिक सुख के कारक शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करने का अलग-अलग असर देखने को मिलेगा। रविवार सुबह सुबह 07:05 बजे शुक्र ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश हुआ। जिसके बाद अब शुक्र अलग-अलग राशि में 42 दिन वक्री रहेंगे। इस दौरान शुक्र ग्रह तीन अलग-अलग स्थितियों से गुजरेंगे। ज्योतिषाचार्य आलोक उपाध्याय ने बताया कि भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ कई अच्‍छे परिणाम होंगे।

यह रहेगा असर

पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि बुध ग्रह मंगलवार अलसुबह 4:30 बजे कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान सिंह राशि में एक साथ तीन ग्रह विराजमान रहेंगे। वर्तमान में मंगल सिंह राशि में हैं। रविवार को शुक्र और मंगलवार को बुध भी सिंह राशि प्रवेश कर जाएंगे। इससे शनि से समसप्तक योग का निर्माण होगा। इससे तेज बारिश, प्राकृतिक आपदा, भूकंप आदि से जन, धन की हानि होने की आशंका है। पांच अगस्त को शुक्र पश्चिम दिशा में अस्त होंगे। इसके बाद मौसम में परिवर्तन के साथ ही आमजन के वैभव में वृद्धि होगी। सात अगस्त को शुक्र सिंह राशि को छोड़कर कर्क राशि में वक्री रहेंगे।

व्यापार होगा मजबूत

ज्योतिषाचार्य विष्णु राजौरिया ने बताया कि ग्रहों में बुध का अहम स्थान है। नवग्रहों में राजकुमार होने के साथ ही बुद्धि, व्यापार, वाणी, त्वचा धन का कारक है। बुध-शुक्र के इस बदलाव से मौसम में सबसे ज्यादा असर रहेगा। साथ ही व्यापारिक क्षेत्र में देश की साख ओर मजबूत होगी।

राशियों पर असर

मेष : बौद्धिक विचारधारा में कमी आने से बनते काम रुकेंगे।

वृषभ : पारिवारिक सुख-समृद्धि होगी, मन विचलित रहेगा।

मिथुन : परिवारजन से विचारों में तालमेल कम होगा।

कर्क : आर्थिक परिस्थितियां कमजोर बनेगी।

सिंह : क्रोध की अधिकता बढ़ेगी, विवेक से काम लें।

कन्या : धनहानि के साथ ही भागदौड़ बढ़ेगी।

तुला : मन विचलित होने के साथ ही धन लाभ के योग रहेंगे।

वृश्चिक : उच्चाधिकारियों से तनाव रहने के आसार।

धनु : धार्मिक विचारधारा होने के बावजूद भाग्यफल कमजोर।

मकर : यात्रा, भागदौड़ से बचें। शारीरिक परेशानी होने के आसार।

कुंभ : मानसिक वेदना के साथ ही गृहस्थ सुख कमजोर।

मीन : धनहानि के आसार।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.