Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सेवाभावियों का होगा सम्मान गुमाश्ता नगर से निकलेगी यात्रा

59

 इंदौर  इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 23 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। इसमें चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही सेवाभावियों को आजाद-तिलक अलंकरण से सम्मान किया जाएगा। पुरुषोत्तम मास के निमित्त अनुष्ठान होंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव और रामायण पाठ के साथ ही विभिन्न आयोजन होंगे।

– अखंड परमधाम सेवा समिति के तत्वावधान में 27वां ध्यान साधना शिविर नाथ मंदिर रोड स्थित पंजाब अरोड़वंशीय समाज भवन पर आयोजित किया जाएगा। इसमें राम जन्मभूमि मंदिर न्यास अयोध्या के ट्रस्टी स्वामी परमानंद गिरि महाराज सान्निध्य प्रदान करेंगे। शिविर में सुबह 8 से 9 बजे तक ध्यान एवं शाम 7 से 9 बजे तक प्रवचन होंगे।

– आचार्य विहर्ष सागर महाराज की चातुर्मासिक प्रवचनमाला सुबह 8.30 बजे मोदीजी की नसिया बड़ा गणपति पर होगी। इसमें जैन समाज में संत और शिष्य के संबंध पर संबोधित करेंगे।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन उनके प्रवचन सुबह 9 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– भारतीय दर्शन में अगर आपकी रुचि है तो यह आयोजन आपके लिए मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज का पौराणिक आपके लिए खास है।इसमें युवा चित्रकार रोहित जोशी की भारतीय दर्शन पर रची कृतियों की प्रदर्शन सुबह 10 बजे से प्रिंसेस बिजनेस स्काई पार्क में होगी।

– नेताजी सुभाष मंच, गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट एवं अभा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आजाद-तिलक अलंकरण से 12 विभूतियां सम्मानित होंगी। सम्मान सुबह 10.30 बजे बिचौली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल परिसर में बलिदानी चन्द्रशेखर आजाद की 117वीं जयंती एवं स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की 167वीं जयंती के उपलक्ष्य में होगा।

– कला के विभिन्न रंग आप चित्रों में देखना चाहते हैं तो चित्रकला प्रदर्शन कला के रंग आपको यह अवसर दे रहा है। क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रदर्शनी सुबह 11.30 से शाम 7 बजे तक कैनरा आर्ट गैलेरी एमजी रोड पर आयोजित की जाएगी।

– माहेश्वरी मेवाड़ा पंचायती थोक डेढ़ सौ महिला मंडल के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं 108 श्रीमद् भागवत पारायण दस्तूर गार्डन फूटी कोठी पर दोपहर 2.30 बजे से होगा। इससे पहले सुबह 11 बजे तिरुपति वेंकटेश मंदिर गुमाश्ता नगर से यात्रा निकाली जाएगी। इसमें पद्मभूषण गोकुलोत्सव महाराज और वज्रोत्सव महाराज शामिल होंगे।

– पुरुषोत्तम मास के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 3 से 6.30 बजे तक गीता भवन में होगा। इसके अलावा 108 श्रीमद् भागवत एवं रामायण के मूल पारायण का पाठ प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे एवं दोपहर 3.30 से 6.30 बजे तक हंसदास मठ बड़ा गणपति पर होगा।

– नौलखा स्थित मनकामनेश्वर कांटाफोड़ मंदिर में हर दिन भगवान का फूलों से श्रृंगार होगा। भगवान के शृंगारित स्वरूप के दर्शन शाम 6 बजे से होंगे। श्रावण के आखिरी सोमवार को भगवान की सवारी निकाली जाएगी। इसके साथ आकर्षक झांकी भी सजाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.