Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उज्जैन में जलती चिता से मांस खाने का सनसनीखेज वीडियो वायरल; किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बताने वाली... ओरछा में MP बीजेपी कार्यसमिति की अहम बैठक: राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए पेश किया भविष्य का रोडमैप नेपाल में लापता हुए मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी. शिवज्ञानम; वकीलों ने CJI सूर्यकांत को पत्... हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में नया मोड़: राहुल गांधी पर SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज; श्... 'CJP संस्थापक कोई संत नहीं, उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं': जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले सोनम वांग... लॉर्ड्स में हार के साथ पाकिस्तान 39 साल पीछे धकेला: टेस्ट इतिहास में जीत से ज्यादा हुईं हारें; इंग्ल... 'टॉक्सिक' में यश का स्टारडम भी नहीं बचा पाया ये 5 खामियां: जानें क्यों ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बनने से चू... मलबे और पत्थरों के सैलाब में भी सीना ताने खड़ा रहा घर; जानिए RCC फ्रेम और लोकेशन का इंजीनियरिंग कमाल चीनी पर महंगाई की 'मीठी मार': ₹74/किलो तक पहुंचे खुदरा दाम, आयात छूट और स्टॉक लिमिट के बाद भी राहत न... इंसानी दिमाग से बुरी यादों को मिटाना कितना संभव? जानिए ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस और न्यूरोलॉजी की हकीकत

अमीर लोगों के घरों में जरूर रखी होती हैं ये चीजें मां लक्ष्मी रहती हैं प्रसन्न

63

 मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनमें मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर इन चीजों को घर में रख लिया जाए तो हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। इससे व्यक्ति को आर्थिक संकटों से भी छुटकारा मिलता है। आइए, जानते हैं कि वे खास चीजें कौन-सी हैं, जिन्हें घर और परिवार के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

शंख

शास्त्रों के अनुसार, शंख भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रिय होता है। कहा जाता है कि शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्न पाए गए थे, जिनमें से एक शंख भी था। शंख को घर में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती है।

कुबेर भगवान की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की तस्वीर भी लगाना चाहिए। ये बेहद ही शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर की तस्वीर के साथ स्वास्तिक का चिन्ह लगाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

कमल का फूल

शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजित हैं। कमल का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में कमल के फूल लगे होते हैं, वहां मां लक्ष्मी जरूर वास करती हैं। जब भी आप मां लक्ष्मी की पूजा करें तो कमल का फूल उन्हें अर्पित करें।

नारियल

कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को नारियल सर्वाधिक प्रिय होता है। इसी कारण नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। श्री मां लक्ष्मी का ही दूसरा नाम है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले नारियल फोड़ने की परंपरा है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

भोजन बनाते समय जरूर करें ये काम, कभी नहीं होगी धन की कमी

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.