Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

Indore Crime News: ई-कामर्स वेबसाइट की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर धोखाधड़ी एक आरोपित गिरफ्तार

28

 इंदौर  ई-कामर्स वेबसाइट की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर पूरे देश में ठगी हो रही थी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने जांच कर एक आरोपित को पकड़ लिया। जिन खातों में रुपये जमा हुए, वे कमीशन पर लिए गए हैं। पुलिस खातों की पड़ताल कर रही है।

क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक, तीन पीड़ित दीपक (लखनऊ), विशाल पाटिल (मुंबई) और मोहम्मद हसन (आंध्रप्रदेश) सामने आ चुके हैं। तीनों ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने ई-कामर्स वेबसाइट स्वेप डील की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर लाखों रुपये ले लिए। पुलिस ने जांच की और आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर लिया। राहुल मूलत:जरवौरे ललितपुर (उप्र) का रहने वाला है। वह इंदौर में किराये के रूम में रहता है। पुलिस अब उसके साथियों को ढूंढ रही है।

वसूली करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

इंदौर। भंवरकुआं थाने की पुलिस ने ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो बाहर से पढ़ने आए युवकों से अवैध वसूली करते थे। मुख्य आरोपित निगमकर्मी आकाश चौहान है। आरोपित ने एलएलबी के छात्र ध्रुव मिश्रा से 13 हजार रुपये ले लिए थे। टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक, मूलत: सिंगरोली निवासी ध्रुव अंबिकापुरी स्थित आशीर्वाद होटल में रुका था। वह एलएलबी की तैयारी कर रहा है। 16 जुलाई की रात करीब 10 बजे दोस्त आकाश चौरसिया के साथ रूम में था तो एक लड़की आ गई। उसके पीछे-पीछे कुछ लड़के भी आ गए। आरोपितों ने ध्रुव व आकाश के फोन छीन लिए। दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी और रुपये मांगे।

शराब पिलाकर लड़की के साथ खींचे फोटो

टीआइ के मुताबिक, रुपये न देने पर आरोपितों ने शराब मंगवाई और जबर्दस्ती पिला दी। लड़की के साथ फोटो खींचे और कहा कि दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाऊंगा। आरोपितों ने आनलाइन 13 हजार रुपये ले लिए। शनिवार को आकाश चौहान और सुजल को गिरफ्तार कर लिया। चीकू और पुनीत सरकार अभी फरार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.