Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एटीएम तोड़ कर पैसे निकालने की चोरों की नाकाम कोशिश सीसीटीवी से उजगार होंगे चेहरे

43

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के संवेदनशील क्षेत्र मोखपाल में लोगों की सुविधा के लिए एसबीआई का एटीएम लगाया गया था। बता दें ये एटीएम कुआकोंडा थाना से दस किलोमीटर दूर मोखपाल गांव में लगा था। वहीं बीते शनिवार देर रात को अज्ञात चोरों ने इस एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। चोरों द्वारा एटीएम को तोड़ कर पैसे निकालने की कोशिश की गई है। हालांकि चोर इसमें सफल नहीं हो पाए। चोरी की यह वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस जल्द ही एटीएम तोड़ कर पैसे निकालने की कोशिश करने वालो की गिरफ्तारी की बात कह रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सीसीटीवी को तोड़ा, पर सिर्फ ऊपर का ग्लास

मोखपाल में लगे एटीएम को तोड़ने आए शातिर चोरों ने बिजली भी गुल कर दी थी। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को चोरों ने तोड़ा पर सिर्फ ऊपर का ग्लास ही टूटा है जिससे ये संभावना जताई जा रही है कि चोरों की फ़ोटो कैमरे में कैद हो गई होगी। पुलिस एटीएम के संचालन करने वाली प्राइवेट कंपनी का इंतजार कर रही है। कंपनी रायपुर की है, जिस पुलिस द्वारा सूचना दे दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा भी हो सकता है।

जिले में पहले भी हो चुकी है एटीएम तोड़ने की वारदात

पैसे निकालने के लिए एटीएम को तोड़ने की वारदात जिले में पहले भी हो चुकी है। जिला मुख्यालय में चोरों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने एटीएम तोड़ कर पैसे निकालने का प्रयास किया था। इन चोरों को पुलिस ने हफ्ते भर के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था।

एटीएम से राहत मिल रही थी

मोखपाल में लगे एटीएम से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को सुविधा मिल रही थी। मोखपाल क्षेत्र में बैंक नहीं होने से एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों सहित आम लोगों को अब परेशानी उठानी पड़ेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.