Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

फर्जी वेबसाइट से धोखाधड़ी के मामले 304 बढ़े रिपोर्ट में हुआ खुलासा

33

फेक वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी में वृद्धि हुई है। डिजिटल रिस्क ट्रेंड्स 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी वेबसाइटों की संख्या हर वर्ष 304% बढ़ रही है। साथ ही ऐसी वेबसाइटों के माध्यम से फ्रॉड के प्रकारों में भी बढ़ोतरी हुई है।

फर्जी वेबसाइटों को लेकर स्थिति क्या है?

ग्रुप आईबी ने हाल ही में डिजिटल रिस्क ट्रेंड 2023 रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, संगठनों या कंपनियों के नाम पर फेक वेबसाइट बनाने के मामलों में 304% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा फिशिंग और धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वेबसाइटों में 62% की वृद्धि हुई है। कंपनियों के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइटों की संख्या 2022 में 162% बढ़ गई।

फेक वेबसाइटों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

साइबर फ्रॉड के लिए नकली वेबसाइटों का इस्तेमाल किया जाता है। फिशिंग धोखाधड़ी का एक पुराना रूप है। समय के साथ अपराधियों ने अपने काम करने के तरीके में बदलाव किए हैं। टेलीफोन के जरिए ठगी कपने वाले जालसाज फर्जी लिंक भेजकर लोगों को चूना लगे रहे हैं। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देकर ठगा जा रहा है।

साइबर धोखाधड़ी के मामले में क्या करें?

साइबर अपराधी फोन कॉल करके लोगों के बैंक अकाउंट की जानकारी मांगते है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1930 लॉन्च किया। इस हेल्पलाइन के जरिए पुलिस एक करोड़ से ज्यादा की रकम धोखाधड़ी से बचाने में सफल रही है।

यह ईमेल फिशिंग, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, केवाईसी अपडेट, ओटीपी और सेक्सटॉर्शन जैसे किसी भी धोखाधड़ी के मामलों में लूटी गई रकम है। इस साल साइबर अपराधियों द्वारा लूटे गए पैसों को साइबर पुलिस ने फ्रीज कर दिया। स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.