Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

MP में ट्विटर पर सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे शिवराज दूसरे नंबर पर दिग्विजय

41

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन राजनीतिक हस्तियों में शुमार हैं, जिनके इंटरनेट मीडिया पर करोड़ों फालोअर और प्रशंसक हैं। अकेले शिवराज ऐसे नेता हैं, जिनके ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या 90 लाख से ज्यादा है। इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर सक्रियता देखें तो भी चौहान मप्र के सारे नेताओं से कहीं आगे हैं। पिछले एक माह के दौरान मप्र के बड़े नेताओं ने फेसबुक पर जो वीडियो पोस्ट किए, उनमें जो व्यूज यानी देखने वालों की संख्या सामने आई है, वह चौंकाने वाली है।

इस क्रम में देखा जाए तो पहले नंबर पर शिवराज हैं तो दूसरे नंबर पर कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह हैं, जो इंटरनेट मीडिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। फेसबुक पर मप्र के गृहमंत्री डा़ नरोत्तम मिश्रा को भी पसंद किया जाता है, वे तीसरे स्थान पर हैं। केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं, जो इंटरनेट मीडिया में चौथी पसंद हैं। दरअसल, भाजपा ने जनता से जुड़ाव के लिए इंटरनेट मीडिया को बढ़ावा दिया है।

जनप्रतिनिधियों के अलावा मंत्रियों को विशेष निर्देश दिए जाते रहे हैं कि वे सरकार के जनहित के निर्णयों, योजनाओं और खुद के जनसेवा संबंधी कार्यों की जानकारी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जनता के साथ साझा करते रहें जिससे न सिर्फ पार्टी और सरकार की छवि अच्छी बने बल्कि नेताओं की जमीनी पकड़ भी बनी रहे।

साथ ही लोगों को योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी के लिए न तो सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटना पड़े और न ही किसी के भरोसे रहना पड़े। सूत्र बताते हैं कि इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता के लिए कई नेता निजी रुचि के अलावा अलग से टीम की मदद भी लेते हैं।

इससे सरकार व पार्टी की मंशा के अनुरूप उनका जनता से जुड़ाव बना हुआ है, वहीं कई नेताओं ने इसे अब भी गंभीरता से नहीं लिया है। वह परंपरागत तरीके से जनता से जुड़ाव में भरोसा रख रहे हैं। शिवराज कैबिनेट के ज्यादातर सदस्यों की इंटरनेट मीडिया में रुचि नहीं के बराबर है।

फेसबुक पर एक माह में किसकी क्‍या स्थिति रही

नाम–अपलोड वीडियो — कुल व्यूज– प्रति वीडियों पर औसत प्रतिक्रियाएं

शिवराज सिंह चौहान-565 -2.2 करोड़– 4350

दिग्विजय सिंह-97 – 80.86 लाख — 2303

नरोत्तम मिश्रा-120 – 50.39 लाख –1236

ज्योतिरादित्य सिंधिया-79 – 50.16 लाख –7976

बीजेपी मध्य प्रदेश-375 – 40.68 लाख –695

मध्य प्रदेश कांग्रेस-232 – 30.50 लाख –873

जीतू पटवारी-28 – 20.7 लाख –7832

नोट- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फेसबुक पर दो अकाउंट हैं। एक सीएम मध्य प्रदेश और दूसरा शिवराज सिंह चौहान के नाम से हैं।

ट्विटर पर दिग्गजों की मौजूदगी

नाम – फालोअरों की संख्या

शिवराज सिंह चौहान – 90 लाख

ज्योतिरादित्य सिंधिया-53 लाख

नरोत्तम मिश्रा-सात लाख 23 हजार

दिग्विजय सिंह-13 लाख

बीजेपी मध्य प्रदेश-12 लाख

मध्य प्रदेश कांग्रेस-12 लाख

जीतू पटवारी-नौ लाख 99 हजार

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.