Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मणिपुर मामले को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पांचवां आरोपी गिरफ्तार

30

मणिपुर में हिंसा के दौरान वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। शनिवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर UNAU स्टू़डेंट फोरम ने इस घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और ट्राइबल समुदाय की रक्षा की अपील की। इन छात्रों में ज्यादा कुकी, नगा और अन्य आदिवासी समुदाय के छात्र थे। इन्होंने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की भी मांग की।

मामले में एक और गिरफ्तारी

मणिपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि वायरल वीडियो मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। अब तक कुल 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

मिजोरम में मैतेई समुदाय को धमकी

मिजोरम के पूर्व विद्रोहियों ने मैतेई समुदाय के लोगों से राज्य छोड़ने की धमकी दी है। इसके बाद मिजोरम सरकार ने राजधानी आइजोल में मैतेई लोगों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। शुक्रवार को आइजोल से जारी एक बयान में, पीस एकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज एसोसिएशन (PAMRA) ने कहा कि अगर मैतेई लोगों को अपनी जान प्यारी है तो वे मिजोरम छोड़ दें। क्योंकि पड़ोसी राज्य में दो महिलाओं को नग्न घुमाने की घटना के बाद से मिजो युवाओं में गुस्सा है। मिजोरम में हजारों मैतेई लोग रहते हैं, जिनमें छात्र भी शामिल हैं। इनमें से अधिकतर मैतेई मणिपुर और असम के हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.