Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एक ही रात में तीन मकानों पर चोरी की वारदात नकदी व जेवर ले उड़े

44

रामपुरा। अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाते हुए जेवर व नकदी ले उड़े। तहसील मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम टोरखेड़ी लसूड़िया में गत रात्रि को चोरों ने ग्राम के तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश बेखौफ होकर मकान की पीछे की तरफ खिड़की को तोड़कर घर में घुस गए।

वहीं घर से जेवर एवं नकदी पर हाथ साफ किया। वहीं घर का सामान उथल-पुथल कर सारा सामान घर के पीछे बने बाड़े में फेंक कर चले गए। ग्राम टोरखेड़ी निवासी बाबूलाल बैरागी पुत्र देवीदास बैरागी के घर से दो सोने के हार, दो सोने की चेन, सात जोड़ पायजेब, दो कमरबंद, एक टीका, एक आपर सठ, तीन जोड़ झुमकी, 60 हजार नकदी, एक सोने की अंगूठी सहित लगभग 15 लाख की चोरी कर वारदात को अंजाम दिया।

गोपाल पुत्र भीम सिंह बंजारा के मकान से 30 हजार नकदी एवं श्रवण पुत्र भीम सिंह बंजारा के मकान से आधा किलो चांदी एवं 18 हजार नगदी पर हाथ साफ़ कर दिया। इस पर उन्होंने डायल 100 सूचित किया, लेकिन डायल 100 द्वारा बताया गया कि वाहन खराब है, इसलिए नहीं आ सकते हैं।

आप लोग थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाएं। पीड़ित परिवार सुबह थाने पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.