Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खराब मौसम के कारण केंद्रीय मंत्री तोमर का विमान इंदौर डायवर्ट सड़क मार्ग से पहुंचे भोपाल

50

इंदौर। शुक्रवार शाम दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुए इंडिगो के विमान को खराब मौसम के कारण इंदौर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। इस विमान में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, वीरेंद्र कुमार खटीक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी सवार थे। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के कारण वे रात में करीब ढाई घंटे इंदौर एयरपोर्ट पर रहे। बाद में वह सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री के इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय नेता एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने मंत्रियों के लिए विमान में ही भोजन का इंतजाम किया।

दिल्ली से शाम 7.39 इंडिगो के विमान ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। इसमें आम यात्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री तोमर, पटेल, खटीक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा भी सवार थे।विमान को रात 9.05 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन मौसम खराब होने से इंडिगो के विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान को देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। रात 9.40 को विमान ने इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड किया।

करीब 20 मिनट विमान में बैठे रहने बाद तीन मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विमान से उतर गए। एयरपोर्ट की लांज में इंताजार के दौरान स्थानीय नेता भी पहुंच गए थे। बाद में तय हुआ कि सड़क मार्ग से भोपाल जाएंगे। इसके बाद गाड़िया बुलाकर पौने बारह बजे भोपाल के लिए रवाना हुए। विमान सवा बारह बजे तक इंदौर एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा। भोपाल में लैंडिंग की अनुमति मिलने के बाद विमान अन्य यात्रियों को लेकर भोपाल रवाना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.