Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

शर्मनाक भयानक और अधर्म मणिपुर की घटना पर भड़के बॉलीवुड स्टार्स

37

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाने वाले घटनाक्रम ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसकी देश भर में निंदा की जा रही है। भीड़ के द्वारा महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने वाला वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी भड़क उठे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ लोग कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ट्वीट कर इस घटना पर अपने रिएक्शन दिए हैं। अक्षय कुमार, ऋचा चड्ढा और रेणुका शहाण के साथ-साथ विवेक अग्निहोत्री ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने इस दर्दनाक हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “ये वीडियो देखकर हिल गया हूं। महिलाओं के साथ मणिपुर में हुआ ये बर्ताव बेहद शर्मनाक है। मुझे उम्मीद है कि जो भी इसके गुनहगार हैं, उन्हें सख्त से सख्त दंड मिले, ताकि कोई ऐसा घिनौना काम करने के बारे में सोच भी ना सके।”

ऋचा चड्ढा

अक्षय कुमार के बाद ऋचा चड्ढा ने भी इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “शर्मनाक, भयानक और अधर्म।”

उर्मिला मातोंडकर

बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”मणिपुर में हुए हादसे के वीडियो से मैं अंदर से हिल गई हूं और इस फैक्ट से शाॅक में हूं कि यह मई में हुआ और इस पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो सत्ता के नशे में चूर हैं और ऊंची पोस्ट पर बैठे हुए हैं। मशहूर हस्तियां चुप हैं, प्यारे भारतीय हम यहां पर कब पहुंचे।”

सोनू सूद

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अपराध पर सोनू सूद ने भी अपना गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मणिपुर में एक हादसे ने हर किसी की आत्मा को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। ये लोगों ने इंसानियत की परेड निकाली है, सिर्फ महिला की नहीं।”

विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, “मोपला, डायरेक्ट एक्शन डे, नोआखाली, बांग्लादेश, पंजाब, कश्मीर, बंगाल, केरल, असम, बस्तर और अब मणिपुर। हर बार अमानवीय, बर्बर कृत्यों का शिकार हमारी निर्दोष माताएं-बहनें ही बनती हैं। एक भारतीय के रूप में, एक पुरुष के रूप में, एक इंसान के रूप में, मैं हर बार टूट जाता हूं। मैं बहुत शर्मिंदा हूं। मैं अपनी बेबसी के लिए बहुत दोषी हूं। मणिपुर, मैंने कोशिश की, लेकिन मैं असफल रहा। अब मैं बस अपने काम के जरिए उनकी दुखद कहानियां बता सकता हूं। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.