Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...

कर्नाटक में जैन संत की हत्या के विरोध में रतलाम में निकला आक्रोश जुलूस

58

रतलाम। कर्नाटक में जैन आचार्य कामकुमार नंदीजी महाराज की निर्मम हत्या को लेकर जैन समाज आक्रोशित है। हत्या के विरोध में शहर में आक्रोश जुलूस निकाला गया। हजारों लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोग हत्यारों को सजा देने तथा संतों की सुरक्षा संबंधी नारे लगाते हुए चल रहे थे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एस़डीएम को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।

घटना को निंदनीय बताया

जैन आचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में सकल जैन श्री संघ का आक्रोश जुलूस चौमुखी पुल से आचार्य श्री कुल बोधिजी महाराज, कल्याण रतन विजयजी, दिलीप मुनि जी, शुभ भावनामती माताजी की निश्रा में निकाला गया। इस दौरान उपस्थित संतों ने जिनशासन की सेवा व रक्षा का उपदेश देते हुए समृद्ध सांस्कृतिक भारत में उक्त घटना को निंदनीय बताया।

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जुलूस में बड़ी संख्या बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चे हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए विरोध दर्ज कराते चल रहे थे। जुलूस चौमुखीपुल से प्रारंभ होकर नौलाईपुरा, धानमंडी, नाहरपुरा, कालेज रोड सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ घोड़ा चौराहा के पास पहुंचा। जहां एसडीएम संजीव केशव पांडे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जुलूस के मार्गदर्शक सकल जैन संघ के संरक्षक व पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, विधायक चेतन्य काश्यप, सभी श्री संघो के अध्यक्ष एवं सकल जैन श्री संघ के संचालक मंडल थे।

जैन समाज जनों ने हाथ में बांधी काली पट्टी

जुलूस में श्री संघ के अध्यक्ष ओम अग्रवाल, कमलेश पापरीवाल, सुदर्शन पीरोदिया, मनसुख चोपड़ा, अशोक लुनिया, अभय लुनिया, अशोक चत्तर, सुरेश कटारिया, दिलीप मंडोत, राजेंद्र लुणावत, विजय पटवा. प्रकाश दरड़ा, जयंतीलाल पानोत, विजेंद्र गादिया, सुशील छाजेड़, मांगीलाल जैन, ललित कोठारी, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा सहित विभिन्न जैन संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य सहित समाजजन उपस्थित थे। जुलूस में चल रहे समाज जनों ने हाथ में काली पट्टी बांध रखी थी। कार्यक्रम का संचालन मांगीलाल जैन ने किया। आभार प्रीतेश गादीया ने माना।

कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन

घोड़ा चौराहा के समीप जुलूस में शामिल शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने भी कांग्रेस की तरफ से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि आचार्यश्री कामकुमार नंदीजी महाराज की पांच जुलाई को कर्नाटक के बेलगाम के चिकोड़ी के पास हिरकोड़ी में आसामाजिक तत्वों ने अपहरण कर नृशंस तरीके से हत्या कर दी है।हत्या करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता पारस सकलेचा, बसंत पंडया, विशाल डांगी, पीयूष बाफना, अंकित सिसौदिया, जितेंद्र पड़ियार, इक्का बेलुत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.