Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

तानाशाही के खिलाफ चुनाव लड़ेगा INDIA, संजय राउत बोले- भारत तय करेगा कौन होगा अगला प्रधानमंत्री

61

बेंगलुरु में 17 से 18 जुलाई को 26 विपक्षी दलों की बैठक में नया गठबंधन बना, जिसका नाम भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) रखा। इस गठबंधन के नाम पर बीजेपी हमलावर बनी हुई है। इसी बीच भाजपा पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि सत्तारूढ़ दल को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की याद तभी आई जब 26 विपक्षी दलों ने एक साथ आकर समूह ‘INDIA’ बनाया।

भारत तय करेगा कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा
संजय राउत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘आप देश में जो तानाशाही का माहौल बना रहे हैं उसके खिलाफ इंडिया चुनाव लड़ेगा और चुनाव जीतेगा। अब आपको एनडीए की याद तभी आई है जब हम 26 (विपक्षी) दल देश के लिए ‘INDIA’ के रूप में पटना और बेंगलुरु में एक साथ आए।’ बैठकों के बाद ही आपका कमल (भाजपा का पार्टी चिह्न) खिलना शुरू हुआ। राउत ने कहा- भारत तय करेगा कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए गठित गठबंधन, भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) की अगली बैठक मुंबई में होगी और इसकी तारीख का ऐलान जल्द होगा। वहीं, एनडीए में शामिल 38 दलों के नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात हुई। इस पर तंज कसते हुए राउत ने कहा पार्टी तोड़ने वालों को जोड़कर जो बना है, वो एनडीए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.