Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प...

दिल्ली में भारी बारिश की भविष्यवाणी…फिर खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

103

 बाढ़ के संकट को जूझ रही दिल्ली में बुधवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के बीच दिल्ली में यमुना का जल स्तर बुधवार सुबह खतरे के निशान 205.33 मीटर को फिर पार कर गया। यमुना का जलस्तर करीब 12 घंटे पहले ही खतरे के निशान से नीचे गया था।

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 205.48 मीटर तक पहुंच गया, जिसके शाम छह बजे तक बढ़कर 205.72 मीटर होने की आशंका है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की प्रवाह दर में मंगलवार दोपहर मामूली वृद्धि देखी गई, जो 50,000 से 60,000 क्यूसेक के बीच थी। प्रवाह दर बुधवार सुबह सात बजे तक घटकर 39,000 के आस-पास रही। एक क्यूसेक का मतलब 28.32 लीटर प्रति सेकेंड पानी होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है वहीं दिल्ली में बुधवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इससे पहले, 13 जुलाई को जारी एक आदेश में जलभराव के कारण सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालाँकि, खाद्य सामग्री और आवश्यक सामान ले जाने वाले भारी वाहनों को इससे बाहर रखा गया था। मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने दिल्ली में बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव कार्य के लिए 17 टीमें तैनात की हैं। 1606 लोगों को बचाया गया है. इसके अलावा, NDRF टीमों द्वारा 7241 लोगों और 956 पशुओं को निकाला गया है। इसके अलावा, बचाए गए 908 व्यक्तियों को अस्पताल पूर्व उपचार दिया गया है।

दिल्ली के छह जिलों के बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों से लगभग 26,401 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से लगभग 21,504 लोग 44 शिविरों (अस्थायी राहत शिविरों के साथ-साथ स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों जैसी पक्की इमारतों सहित) में रह रहे हैं। निकाले गए बाकी लोग अपनी पसंद की जगहों जैसे अपने रिश्तेदारों के घर या किराए के आवास पर चले गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.