Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ...

काली-नारंगी जैकेट पर बना था वो छोटा सा लोगो! राजस्थान में इसे पहना तो तीन लोग पहुंचे जेल, क्या है इस लोगो का राज?

31

लॉरेंस बिश्नोई… इस नाम से शायद ही कोई ऐसा होगा, जो वाकिफ न हो. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भारत के सबसे कुख्यात गैंगस्टरों में से एक माना जाता है. वर्तमान में वो अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है. पिछले लगभग 12 सालों में, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली प्रदेशों में लॉरेंस पर कुल 36 आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं. लॉरेंस का नेटवर्क सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में फैला हुआ है. लॉरेंस से कई युवा प्रभावित होकर उसकी गैंग में शामिल होते हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं.

कई लोग तो उसे अपना हीरो मानते हैं. इस बीच राजस्थान के जयपुर से एक खबर सामने आई है. यहां कोटपूतली पुलिस ने कस्बे में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का प्रचार करने वाली जैकेट बेच रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली और वृत्ताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरड़क के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोटपूतली पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर जांच की.

किन तीन लोगों को किया अरेस्ट?

इसके बाद पुलिस ने कस्बे के सिटी प्लाजा में छापा मारकर लॉरेंस के नाम का प्रचार करने वाली जैकेट बेचते तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 35 जैकेट जब्त की गई हैं. गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण शर्मा उर्फ गुड्डू (38), संजय सैनी (31) और सुरेशचंद शर्मा (50) शामिल हैं. तीनों ही कोटपूतली क्षेत्र के निवासी हैं.

छोटे अक्षरों में लिखा है गैंगस्टर का नाम

जिस जैकेट को बेचे जाने पर कोटपूतली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, उस जैकेट पर देश के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिखा है. यह जैकेट काले और नारंगी रंग की है. लॉरेंस को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब उसने भी इसी रंग की जैकेट पहनी थी. लॉरेंस की उस जैकेट में तस्वीर खूब वायरल भी हुई थी. उसी के जैसे अब ये जैकेट भी बनाई गई है. बताया जा रहा है कि इन जैकेट्स की कीमत 5000 रुपये से ज्यादा की है. पुलिस का मानना है कि कुख्यात गैंगस्टर के नाम वाली इस जैकेट से लॉरेंस बिश्नोई का महिमा मंडन होता है. ऐसे में इस जैकेट को बेचने और पहनने पर रोक लगा दी गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.