Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

जमीन विवाद पर मारपीट के मामले में छह और आरोपित गिरफ्तार

33

बिश्रामपुर। कल्याणपुर के कोलतापारा में जमीन संबंधी विवाद को लेकर कांग्रेसी नेता द्वारा अपने साथियों के साथ भूमि विवाद में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला पुरुषों की लाठी डंडे से की गई बेदम पिटाई के मामले में लटोरी पुलिस ने फरार छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेसी नेता समेत चार आरोपितों को बलवा, मारपीट व हत्या के प्रयास के आरोप में पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में घटना में घायल शंभू प्रधान की रिपोर्ट पर लटोरी पुलिस ने कांग्रेस नेता माखन जायसवाल समेत रति जायसवाल, विनोद जायसवाल, अक्षत जायसवाल, मनोज जायसवाल एवं अन्य आरोपितों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 294, 506, 323, 307, 427 के तहत अपराध दर्ज किया था।

इस मामले के मुख्य आरोपित माखन जायसवाल पिता जवाहर लाल जायसवाल 47 वर्ष समेत उसके सगे भाई मनोज जायसवाल 44 वर्ष, विनोद जायसवाल 42 वर्ष एवं चाचा रति प्रसाद पिता स्वर्गीय चमरू प्रसाद जायसवाल 73 वर्ष निवासी कल्याणपुर को उक्त धाराओं के तहत पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मामले में फरार आरोपित दीपक सोनवानी पिता चंदा राम सोनवानी 22 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाड़ी समेत मुकेश रवि पिता बसंत रवि 19 वर्ष निवासी ग्राम खलीबा नवापारा, रोहित मंडल पिता गणेश मंडल 21 वर्ष निवासी नेहरू नगर डिगमा, सोनू राम सोनवानी पिता राजकुमार सोनवानी 27 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाड़ी, बृज कुमार सोनवानी पिता स्वर्गीय भारत राम सोनवानी 26 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाड़ी एवं प्रियांशु रवि पिता लाल बहादुर रवि 18 वर्ष निवासी खलीबा नवापारा सभी थाना गांधीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सांप काटने से चार साल के बच्चे की मौत:

अंबिकापुर। मानसून के साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में सांप काटने की घटनाएं बढ़ गई है।लोगों की असमय ही मौत भी हो रही है।सांप के काटने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। ग्राम कटिन्दा थाना भैयाथान जिला सूरजपुर निवासी रिक्की देवांगम के पुत्र अभय देवांगन को मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया था।मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार की रात उसकी पत्नी मृतक अभय को बाथरूम कराने बाहर निकली थी। उसी समय उसके दाहिने पैर में सांप ने काट दिया था। इलाज हेतु शहर के मिशन अस्पताल लाया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। सांप काटने से एक दिन पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.