Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

Ujjain में घर के बाहर कार खड़ी करने की बात पर भाजपा नेता के घर हमला, पांच घायल

41

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के उन्हेल मार्ग पर रहने वाले भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर पर पथराव व मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए है। वहीं कार के कांच भी फोड़ दिए गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि दिनेश विश्वकर्मा निवासी उन्हेल मार्ग भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष है। गुरुवार रात को विश्वकर्मा दुकान से घर पंहुचा था। जहां उसके घर के सामने कार खड़ी थी।

इस पर विश्वकर्मा ने गाड़ी मालिक इकरार पटेल को उसे हटाने का कहा था। मगर पटेल ने विवाद करते हुए कार हटाने के बजाए अपने साथी मनीष भाटी,सरदार पटेल और पवन को बुला लिया और विवाद करने लगा।

दिनेश के भाई लक्ष्मी नारायण ने विरोध किया तो चारों ने मिलकर दिनेश व लक्ष्मीनारायण को पीट दिया। बीच-बचाव करने आई नीतू भाभी हीरामणि और बेटा ऋषि पर भी हमला कर दिया। आरोपितों ने विश्वकर्मा के घर पर पथराव कर दिया तथा कार के भी कांच फोड़ दिए।

विवाद व तोड़फोड़ का वीडियो

विवाद व तोड़फोड़ का वीडियो गुरुवार सुबह इंटरनेट मीडियो पर बहुप्रसारित हो गया। जिसमें आरोपित विश्वकर्मा के घर पथराव करने के साथ ही मारपीट कर रहे है। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 336, 427, 147 के तहत केस दर्ज कर उनकी की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.