Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

वास्तु के अनुसार रसोई घर में रखें ये खास चीजें, मां अन्नपूर्णा होंगी प्रसन्न

36

इंदौर। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया गया है। घर में वास्तु दोष हो, तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष व्यक्ति की तरक्की में बाधा डालता है। परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। अगर कुछ खास चीजों को किचन में रख लिया जाए, तो आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए, जानते हैं कि किचन में रखी जाने वाली शुभ चीजें कौन-सी हैं।

खत्म न होने दें हल्दी

हल्दी मुख्य रूप से खाना पकाने में इस्तेमाल की जाती है। मसाले के रूप में प्रयोग होने वाली हल्दी का प्रयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि रसोई में कभी भी हल्दी खत्म नहीं होने देना चाहिए। अगर आप इस बात का ध्यान रखते हैं, तो धन का प्रवाह बना रहता है।

इन बर्तनों को रखें

आजकल के किचन में कई तरह के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर की पश्चिम दिशा में तांबे और पीतल के बर्तन रखना चाहिए। ऐसा करने से काफी लाभ मिलता है। साथ ही देवी लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

इन पौधों को रखें

घर के अंदर खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के पौधे लगाए जाते हैं। रसोई घर में एलोवेरा और तुलसी का पौधा रखा जा सकता है। इन पौधों के रसोई घर में होने से आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक सामान

रसोई में वास्तु नियमों के अनुसार सामान रखा जाए, तो वास्तु दोष से बचा जा सकता है। रसोई घर में बिजली उपकरण जैसे मिक्सर, ओवन इत्यादि का उपयोग किया जाता है। इन्हें रसोईघर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए।

रसोई घर के पास बाथरूम

रसोई घर के पास कभी भी बाथरूम नहीं बनाना चाहिए। रसोई घर के नीचे या ऊपर भी बाथरूम नहीं बना होना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.