Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पटवारी भर्ती परीक्षा की टापर के नाम से डाला 15 लाख रुपये देने का वीडियो थाने में शिकायत

39

 पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर इंटनरेट मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर अभी तेज है, इस बीच किसी युवती ने इंटरनेट मीडिया पर पटवारी परीक्षा की टापर मुरैना की मधुलता गढ़वाल के नाम से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें 15 लाख रुपये देकर परीक्षा में पास होने की बात कही जा रही है।

वीडियो वहुप्रसारित होने के बाद मधुलता ने सबलगढ़ थाने में आवेदन देकर कहा कि वीडियो मेरा नहीं है, किसी और युवती ने उसके नाम से बनाया है, उसमें कही जा रही बातें गलत व झूठी हैं। मधुलता ने वीडियो बनाने वाली युवती पर कार्रवाई की मांग की है।

मुरैना के सबलगढ़ के खार नाले पर रहने वाली मधुलता पुत्री पतिराम गढ़वाल का नाम पटवारी भर्ती परीक्षा की टाप 10 की सूची में छठे नंबर पर है। इस भर्ती पर शुरू हुए हंगामे के बीच सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित हो गया। वीडियो में एक युवती खुद को मधुलता बताते कह रही है कि उसने पढ़ाई की, लेकिन अच्छे नंबर से नौकरी मिलने के लिए उसे आफर मिला।

यह आफर उसके पिता ने स्वीकार कर लिया और 15 लाख रुपये दे दिए। यह युवती आगे कह रही है कि ऐसा आफर किसी को भी मिलता तो वो ले लेता, लेकिन अब परीक्षा को निरस्त नहीं कीजिए, भले ही हमें नौकरी न दीजिए, लेकिन अन्य युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न कीजिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.