Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रिवाल्वर के साथ शातिर अपराधी हिमांशु गिरफ्तार सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

46

 रीवा। जिले में चल रही धरपकड़ मुहिम के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर युवक को अवैध रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के विरुद्ध 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बड़ी पुल के पास अवैध हथियार लेकर राहगीरों को डरा धमका रहा था

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीती शाम सिटी कोतवाली पुलिस वाहन चेकिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर अपराधी हिमांशु अवस्थी निवासी थाना रायपुर कर्चुलियान हाल कैलाश पूरी कालोनी थाना विश्वविद्यालय बड़ी पुल के पास अवैध हथियार लेकर राहगीरों को डरा धमका रहा है जिस पर कार्रवाई करते हुए हिमांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रीवा उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि युवक के विरुद्ध शहर के विश्वविद्यालय व चौराहा थाने में तकरीबन 9 से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है युवक के विरुद्ध अन्य कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक विजय सिंह परिहार उप निरीक्षक सौरभ सोनी, प्र.आर राजकुमार तिवारी आरक्षक अर्जुन चौरसिया, रवि पाण्डेय, अश्वनी सिंह, रज्जन कुम्हार की भूमिका अहम रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.