Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

सीएम बघेल ने कहा : छत्तीसगढ़ी संस्कृति का मजाक उड़ाने वाले आज नतमस्तक

20

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास सहित प्रदेशभर में भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी चढ़े और भौंरा नचाया। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद पहली हरेली मना रहे अरुण साव भी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गेड़ी चढ़े और पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री निवास में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ की संस्कृति के बीच कोई नहीं आ सकता। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संवर्धन के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। जो लोग कभी छत्तीसगढ़ी संस्कृति का मजाक उड़ाते थे, उनको आज नतमस्तक होना पड़ रहा है। यह छत्तीसगढ़ की जीत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को 15 साल तक मौका मिला था, न छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर बनाई, न राजकीय गीत बनाया और न ही तीज-त्योहार मनाए। जब से हमारी सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ की परंपरा से जुड़े तीज-त्योहारों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में खुशहाली का वातावरण है। भाजपा के कार्यकाल में किसान आत्महत्या करने को बाध्य होते थे। आज किसान चिंता से मुक्त हैं। छत्तीसगढ़ के गांव-शहर में खुशी का वातावरण बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल केंद्रीय मंत्री अमित शाह हरेली के दिन आए थे, उन्होंने गोमाता की पूजा की, वह भी हमारी नकल कर रहे हैं। आज छत्तीसगढ़िया हीनभावना से ग्रसित नहीं है। आज छत्तीसगढ़िया बासी खाकर खुशी महसूस करता है। छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया का नारा पूरे प्रदेश और देश-दुनिया में जाना जा रहा है।

सीएम बघेल को भ्रम कि उनके आने के बाद लोग मना रहे हरेली : साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि आज से ही त्योहारों की शुरुआत होती है। हर तरफ बड़े हर्षोल्लास के साथ हरेली मनाया जा रहा है। साव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ऐसा दिखावा न करें कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से हरेली मनाया जाना शुरू हुआ है। हमारी संस्कृति और सभ्यता समृद्ध है। सीएम बघेल के कारण लोग हरेली नहीं मना रहे।

भूपेश बघेल को भ्रम हो गया कि छत्तीसगढ़वासी उनके आने के बाद हरेली मना रहे हैं। यह उनका अहंकार है, जो अब आने वाले समय में टूट जाएगा। हमेशा से छत्तीसगढ़ लोक पर्व, लोक संस्कृति का ध्वजवाहक रहा है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है और हरेली किसानों को समर्पित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.