Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर बवाल, आवास के बाहर टीएमसी और बी... केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार

मंदिर में रुपए चढ़ाने का बोलकर महिला के गले से उतारी चेन पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

67

धामनोद । नगर के मुक्तानंद परिसर में रविवार करीब 1:30 बजे एक महिला के गले से अज्ञात व्यक्ति ने सोने के चेन उड़ा ली। कॉलोनी की 54 वर्षीय राजश्री पत्नी अजय मित्तल अपने घर के सामने रोज की तरह सब्जी विक्रेता महिला से सब्जी खरीद रही थी।

इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति आया और कहने लगा कि यहां आसपास कोई मंदिर है, मुझे कुछ रुपए चढ़ाना है, क्योंकि मेरी जॉब लग गई है। यह कहकर राजश्री मित्तल के हाथ में उसने कुछ रुपए दिए और फिर वापस ले लिए। थोड़ी देर भी नहीं हुई थी, जैसे ही महिला घर के भीतर जाने लगी तो महसूस हुआ कि गले में डेढ़ तोला सोने की चेन गायब है। बदमाश बड़ी चालाकी से महिला को भ्रमित कर गले से सोने की चेन निकालकर ले गया।

फरियादी राजश्री ने बताया कि बदमाश ने मुझसे मंदिर के बारे में पूछा, मैंने मंदिर का स्थान बताया, लेकिन कहा कि मंदिर बंद है। सब्जी विक्रेता ने कहा कि वहां कोई न कोई मिल जाएगा। वह मंदिर तक गया और वापस आया।

गले से चेन हो गई गायब

सब्जी विक्रेता से उसने कहा कि मेरे नौकरी लग गई है और उसके हाथ में 200 रुपये भेंट के रूप में थमा दिए। मुझे भ्रमित करने के लिए मंदिर में चढ़ाने वाले रुपए हाथ से छूने का कहा। मैं पलटी जब तक गले से सोने की चेन गायब हो चुकी थी। मुझे पता ही नहीं चला कि कब गले से सोने की चेन गायब हुई।

पुलिस ने खंगाले कैमरे

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर धामनोद थाने से एसआइ नारायण रावल, प्रधान आरक्षक मनीष आदि पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलोनी के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.