Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया अजीबोगरीब मामला, चौराहे पर पुरुष कपड़े बदलकर पहनते दिखे सा... UP MLC Chunav Update: वाराणसी में सपा प्रत्याशी की भारी बढ़त के बीच जबरदस्त सियासी घमासान, बीजेपी के... Koffee with Karan Season 9: जान्हवी कपूर ने शो में की शिखर पहाड़िया संग शादी की प्लानिंग पर बात, वीर... Karwa Chauth 2026 Shubh Yog: करवा चौथ पर बना अद्भुत ज्योतिषीय संयोग, रोहिणी नक्षत्र और राजयोग से इन ... World Stroke Day Special: अब युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है ब्रेन स्ट्रोक, जानें इसके शुरुआती ... Delhi NCR Weather Today: चक्रवात 'अर्नब' के असर से दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, यूपी से ... Meerut Jail News: पति की हत्या के जुर्म में फांसी की सजा काट रहीं मुस्कान और रविता समेत तीन महिला कै... Bijnor Crime News: हिंदू बनकर 7 साल तक युवती से लिव-इन में रहा सलमान, तीन बच्चे होने पर शादी से इनका... राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ा भूचाल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और एसीएस शिखर अग्रवाल एपीओ (APO) किए गए Delhi CM Rekha Gupta Interaction: तमिलनाडु से दिल्ली आए युवा संगम प्रतिनिधिमंडल से मिलीं सीएम रेखा ग...

बेजुबान कुत्ते की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या जानवर कौन?

82

जबलपुर। जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैथरा में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां गांव के ही सरपंच के स्वजनों और परिचितों ने एक बेजुबान कुत्ते की लाठी-राड व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में इंसान कहे जाने वालों की हैवानियत साफ देखी जा सकती है। बताया जाता है कि सरपंच के स्वजनों और करीबियों ने बेजुबान कुत्ते पर तब तक राड और लाठियां बरसाईं जब तक वह अचेत नही हो गया। कुछ मिनटों बाद ही उसकी मौत भी हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही शहर के डाग-लवर सक्रिय हो गए। वे कैथरा भी पहुंचे और और नुनसर चौकी में उन्होंने घटना के विरोध में शिकायत पत्र भी सौंपा।

रात में भौंकता था तो कर दी हत्या

ग्राम कैथरा में रहने वाले गुड्डू गर्ग ने अपने घर पर एक कुत्ता पाल रखा था। यह कुत्ता रात होते ही जोर-जोर से भोंकता था। शुक्रवार को गुड्डू गर्ग किसी काम से कहीं बाहर गया हुआ था। इसी दौरान कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। गुड्डू की गैर मौजूदगी में सरपंच के स्वजन और कुछ अन्य गांव वाले गुड्डू के घर में घुसे और उन्होंने कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर तमाशबीन बने किसी भी शख्स ने आताताइयों को कुत्ते की जान लेने से रोकने का साहस नहीं दिखाया।

नगर परिषद के लोग कुत्ते को पकड़ने पहुंचे थे

पाटन पुलिस का कहना है कि गांव वालों ने इस कुत्ते द्वारा कुछ लोगों को काटे जाने की भी शिकायत की थी। गांव के सरपंच ने कुत्ते के मालिक गुड्डू गर्ग के विरोध में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि इसे लेकर पुलिस और पाटन नगर परिषद के दो जवान कुत्ते को पकड़कर दूर कहीं जंगल में छोड़ने के लिए कैथरा पहुंचे थे। लेकिन, सरपंच के स्वजनों ने उनके सामने ही कुत्ते को मार डाला। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। अनेक डाग लवर रविवार को कैथरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस से इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.