Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया अजीबोगरीब मामला, चौराहे पर पुरुष कपड़े बदलकर पहनते दिखे सा... UP MLC Chunav Update: वाराणसी में सपा प्रत्याशी की भारी बढ़त के बीच जबरदस्त सियासी घमासान, बीजेपी के... Koffee with Karan Season 9: जान्हवी कपूर ने शो में की शिखर पहाड़िया संग शादी की प्लानिंग पर बात, वीर... Karwa Chauth 2026 Shubh Yog: करवा चौथ पर बना अद्भुत ज्योतिषीय संयोग, रोहिणी नक्षत्र और राजयोग से इन ... World Stroke Day Special: अब युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है ब्रेन स्ट्रोक, जानें इसके शुरुआती ... Delhi NCR Weather Today: चक्रवात 'अर्नब' के असर से दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, यूपी से ... Meerut Jail News: पति की हत्या के जुर्म में फांसी की सजा काट रहीं मुस्कान और रविता समेत तीन महिला कै... Bijnor Crime News: हिंदू बनकर 7 साल तक युवती से लिव-इन में रहा सलमान, तीन बच्चे होने पर शादी से इनका... राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ा भूचाल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और एसीएस शिखर अग्रवाल एपीओ (APO) किए गए Delhi CM Rekha Gupta Interaction: तमिलनाडु से दिल्ली आए युवा संगम प्रतिनिधिमंडल से मिलीं सीएम रेखा ग...

सावन में सुहाना हुआ मौसम आज फिर सुबह से झमाझम वर्षा हप्ते भर जारी रहेगा रिमझिम का दौर

48

जबलपुर।सावन में मौसम सुहाना हो गया है। वापस लौटे मानसून ने कभी हल्की तो कभी तेज वर्षा कर वातावरण को एक बार फिर आंनदित कर दिया है। शनिवार को हुई कहीं तेज तो कहीं मध्यम वर्षा के बाद रात में रिमझिम फुहारों का सिलसिला रूक-रूक कर जारी रहा। जिसके बाद आज रविवार को सुबह से ही जबलपुर में झमाझम वर्षा हुई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो सप्ताह भर मानसूनी की अठखेलियों से रिमझिम वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

प्रकृति ने ओढ़ी हरियाली चादर

मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक साथ पुन: सक्रिय हुई मौसम प्रणालियों से पूरे सप्ताह वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट आने से लोगों को उसम भरी गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी से पर्यटन प्रेमी वर्षा के दिनों में बिखरी प्रकृति की सौंदर्य निहारने का प्लान भी बनाने लगे हैं। शहर के प्राकृति झरने निदान फाल, भदभदा, बरगी जलाशय, खंदारी जलाशय सहित पर्यटन स्थलों में पहुंचने भी लगे हैं। लगातार वर्षा से जलाश्य जहां लबालब हो चुके हैं वहीं प्रकृति ने भी हरियाली की चुनर ओढ़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा। गरज-चमक के साथ कहीं-कही भारी वर्षा तो कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। इसके बाद रिमझिम वर्षा का दौर बने रहने की संभावना है।

17 इंच के पहुंचा वर्षा का आंकड़ा

जुलाई का एक पखवाड़ा बीतने के बाद एक बार फिर मानसून मेहरबान हो गया है। एक साथ पांच मौसम प्रणालियों की सक्रियता से करीब 10 दिन बाद शहर में गरज-चमक के साथ वर्षा का नया दौर शुरू हो गया है। शनिवार की दोपहर झमाझम वर्षा के बाद शनिवार-रविवार की सुबह करीब चार बजे फिर झमाझम वर्षा ने शहर को तरबतर कर दिया। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो सड़काें व घराें के आस-पास पानी भरा रहा। बीते 24 घंटों में करीब तीन इंच वर्षा हुई। इस तरह मानसून सीजन में अब तक कुल वर्षा का आंकड़ा 17 इंच पर पहुंच गया है। जबकि गत वर्ष के आज के दिन तक कुल 18 इंच वर्षा रिकार्ड की गई थी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार वर्षा का सिलसिला रूक-रूक कर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक साथ पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय हो गई है आने वाले दिनों में जबलपुर सहित संभाग के कटनी, मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी सहित अन्य जिलों में ब्रजपात के साथ भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

ऐसा बन रहा वर्षा का नया सिस्टम

मौसमन विभाग के अनुसार एक द्रोणिका बीकानेर, अजमेर, ग्वालियर, सीधी, छत्तीसगढ़ से होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक बनी हुई है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और हरियाणा के अलावा दक्षिणी गुजरात में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। पाकिस्तान के मध्य में भी एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

तापमान में आई गिरावट

वर्षा के बाद लोगों को पसीने से तरबतर कर रही उमस भरी गर्मी से भी काफी राहत मिल रही। सुबह 8:30 बजे दिन अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा की गतिविधियां पुन: शुरू होने से तापमान मेें और कमी आएगी।

वर्षा के आंकड़े पर एक नजर

  • – 03 इंच तड़कें हुई वर्षा
  • – 17.0 इंच हो तक पहुंचा कुल वर्षा का आंकड़ा
  • – 18.6 इंच वर्षा गत वर्ष मानसून सीजन में अब तक हो चुकी थी
  • – 52 इंच औसतन मानसून सीजन में होती है वर्षा

एक सप्ताह का पूर्वानुमान

दिन – अधिकतम तापमान – पूर्वानुमान

16 जुलाई – 28.5 – बादल छाए रहेंगे, मध्यम वर्षा की संभावना

17 जुलाई – 29.9 – बादल छाए रहेंगे, मध्यम वर्षा की संभावना

18 जुलाई – 30.0 – बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार

19 जुलाई – 30.0 – तेज हवा और गरज-चमक साथ पड़ेंगे छींटे

20 जुलाई – 30.0 – मध्यम वर्षा की संभावना

21 जुलाई – 30.0 – मध्यम वर्षा की संभावना

22 जुलाई – 30.0 – कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.