Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र... कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप खौफनाक मंजर! हक के लिए अंगारों पर चले अभ्यर्थी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका और भेजा जेल; जानें पूरी ख...

चने में अरसे बाद तेजी का दौर मूंग में स्टाकिस्ट सक्रिय

29

इंदौर। लंबे समय बाद चने के दामों में तेजी का माहौल बनता दिखा है। इससे कारोबारियों और स्टाकिस्टों के चेहरे पर खुशी है। हालांकि, अब भी कुल मिलाकर वह घाटे में ही नजर आ रहा है। दरअसल, बेसन और चना दाल में अच्छी खरीदी रहने से मिलर्स की चने में लेवाली जोरों पर बनी हुई है। वहीं, अच्छी क्वालिटी के चने की आवक बेहद कम है। इससे चने के दाम धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। इंदौर में चना कांटा 5250-5300 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

इधर, काबुली चने में निर्यातकों की पूछताछ कम होने से कंटेनर में करीब 100 रुपये घटाकर बोले गए। काबुली चने की आवक 500 बोरी के आसपास बताई गई। मंडी में काबुली चना 12500-13000, बेस्ट 35000-41000 प्रति क्विंटल तक बोला गया। कंटेनर में डालर चना (40/42) 14800, (42/44) 14600, (44/46) 14400, (58/60) 12500, (60/62) 12400, (62/64) 12300 रुपये क्विंटल के भाव बोले गए।

मध्य प्रदेश में मूंग की सरकारी खरीदी जारी रहने से उत्पादक मंडियों में आवक बेहद कमजोर बनी हुई है। वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र में मूंग की कमजोर बोवनी को देख स्टाकिस्टों और दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ती जा रही है। इससे मूंग की कीमतों में सुधार का वातावरण बना हुआ है। शुक्रवार को मूंग बढ़कर 7500-7800, बोल्ड मूंग 7800-8500, एवरेज 6800-7200 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। दूसरी ओर अन्य दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहा। भाव में स्थिरता रही।

दलहन के दाम – चना कांटा 5250-5300, विशाल 4950-5100, मसूर 5700-5750, तुवर महाराष्ट्र सफेद 10200-10400, कर्नाटक तुवर 10300-10600, निमाड़ी तुवर 8700-10000, मूंग नया 7500-7800, बोल्ड मूंग 7800-8500, एवरेज 6800-7200, उड़द बेस्ट 7400-8500, मीडियम 5500-7000, गर्मी की उड़द 7800-8300, मीडियम 4500-5500, हलकी 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 6600-6700, मीडियम 6800-6900, बेस्ट 7000-7100, मसूर दाल 7050-7150, बेस्ट 7250-7350, मूंग दाल 9450-9550, बेस्ट 9650-9750, मूंग मोगर 9900-10000, बेस्ट 10100-10200, तुवर दाल 11700-11900, मीडियम 12600-12700, बेस्ट 13000-13100, ए. बेस्ट 14000-14200, ब्रांडेड तुवर दाल 14700, उड़द दाल 9800-9900, बेस्ट 10000-10100, उड़द मोगर 10700-10800, बेस्ट 10900-11000 रुपये।

गेहूं मंडी भाव – मिल क्वालिटी 2375-2400, पूर्णा 2650-2700, लोकवन 2650-2700 मालवराज 2350-2375 मक्का 2100-2125 रुपये। आटा-बेसन – आटा 1320-1340, मैदा 1360-1380, रवा 1400-1420 और बेसन 3150-3200 रुपये कट्टा।

चावल के भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11000-12000, तिबार 9000-9500, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4000-6000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4000-4500, परमल 2800-3000, हंसा सेला 2900-3100, हंसा सफेद 2500-2700, पोहा 4200-4600 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.