Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शास्त्री ब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर युवक की मौत कमर से आधा हिस्सा कटा

35

जबलपुर। शास्त्री ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन में एक युवक का शव पटरी पर पड़ा मिला। उसका कमर से आधा हिस्सा कटा हुआ था। शास्त्री ब्रिज से निकलने वाले इस हादसे को देखकर सहम गए। हर कोई पटरियों पर पड़े अध कटे शव को देखता रह गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ब्रिज के ऊपर खड़े लोगों को मौके से हटाया। प्रारंभिक स्थिति में युवक का नाम और पता पुलिस को पता नहीं चल पाया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। घटना करीब 10.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

ब्रिज पर लगा जाम, ब्रिज के ऊपर लोगों की भीड़ उमड़ी

पटरियों पर पड़े युवक के शव को देखने के लिए ब्रिज के ऊपर लोगों की भीड़ उमड़ गई। लोग वाहन किनारे खड़ाकर घटना को देखने लगे। इस दौरान पुल के ऊपर जाम लग गया। कई वाहन इस जाम में फंस गए। हर कोई घटना को देखने के लि उत्सुक रहा। मदन महल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और उसके संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.