Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मामा के लड़के ने भाई की हत्या कर तीन टुकड़ों में गाड़ दिए थे शरीर के अंग

41

गुना। कैंट थानाक्षेत्र से दो दिन पहले गायब युवक का शव तीन बोरों में गड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने आरोपित मामा के लड़के की निशानदेही पर देर रात शव को बरामद कर लिया है। हत्या की वजह रुपयों के लेनदेन को लेकर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 12 जुलाई की दोपहर शहर की गंगा कालोनी निवासी विवेक शर्मा उम्र 45 साल अचानक लापता हो गया था। इसकी रिपोर्ट स्वजनों ने शाम छह बजे कैंट थाने में दर्ज कराई। वहीं अगले दिन गुम व्यक्ति की बाइक सिंगवासा तालाब पर मिली थी। पुलिस दो दिन से उसकी तलाश में लगी हुई थी। इधर सामने आया कि गुमशुदा को उसके मामा के लड़के मोहित शर्मा से कुछ पैसे वापस लेने थे। क्योंकि, वह घर से भी यही कहकर निकला था कि मामा के लड़के से पैसे लेने जा रहा है। इसके बाद वह गायब हो गया था। पुलिस ने बुधवार को गुमशुदा के मामा के लड़के से पूछताछ की थी। इसी दौरान पुलिस को सुराग मिला कि आरोपित ने भाई की हत्या कर फेंक दिया है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर गोपिकृष्ण सागर डैम जाने वाले रास्ते से पहले तीन बोरों में शव बरामद किया। पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल भेजा है।

इनका कहना है

आरोपित की निशानदेही पर युवक का तीन बोरों में शव बरामद किया गया है, जो उसने तीन टुकड़ों में काट दिया था। आरोपित ने 12 जुलाई की दोपहर 12 बजे उसकी हत्या कर दी थी, जबकि स्वजनों ने रिपोर्ट शाम छह बजे दर्ज कराई थी। आरोपित से आगे की पूछताछ की जा रही है।

– राकेशकुमार सगर, पुलिस अधीक्षक गुना

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.