Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अमरनाथ गुफा जाने वाला रास्ता बंद एक सप्ताह से पहलगाम में फंसे सागर के श्रद्धालु

71

 सागर। सागर से अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालु पिछले एक सप्ताह से पहलगाम में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आगे का रास्ता बंद होने के कारण गुफा की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को पहलगाम के पास ही रोक दिया गया है,धीरे-धीरे अब शिविर में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु इकठ्ठा हो गए हैं। प्रतिदन टेंट और खाने के खर्च और मौसम की मार के कारण श्रद्धालु जल्द से जल्द यहां से निकलना चाहते हैं।

रहने खाने के खर्च के अलावा फिलहाल वहां सब कुछ ठीक है। सागर के गोपालगंज, श्रीरामनगर क्षेत्र से अमरनाथ यात्रा के लिए करीब 10 दिन पहले समूह में रवाना हुए कुलदीप चौबे और मयूर शुक्ला ने बताया कि पहलगाम में रुके हुए करीब एक सप्ताह होने लगा है। टेंट में ही दिन रात गुजारने पड़ रहे हैं। बिजली, मोबाइल नेटवर्क जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है।पीछे से श्रद्धालुओं की भीड़ आती जा रही है। अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाला रास्ते में भारी बारिश के कारण यातायात थम गया है, इसलिए श्रद्धालुओं के काफिले को पहलगाम में ही रोक दिया गया है। 5 जुलाई से निकला जत्था भी अभी यहीं फंसा हुआ है।

खाना, सोना महंगा: शिविर में जगह न होने के कारण श्रद्धालु पैसे देकर होटल में रुक रहे हैं। खाना पीना बहुत महंगा है। हाफ दाल 120 रुपए की है। शिविर में प्रतिव्यक्ति 300 रुपए लग रहे हैं। कुलदीप चौबे ने बताया कि गुफा की ओर जाने वाला ऊपर का रास्ता 2-3 दिन बंद हो जाने से जत्थे काे रोक दिया गया, जिसके कारण यहां भीड़ होती जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.