Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

यूरोप ने 7 जुलाई 1550 को पहली बार चखा था चॉकलेट का स्वाद जानें क्या है इतिहास

45

छोटे बच्चे हो या बड़े लोग, आमतौर पर सभी को चॉकलेट खाना पसंद होता है। चॉकलेट की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आजकल चॉकलेट सभी जगह उपलब्ध हो जाती है। जन्मदिन या कोई खुशी का अवसर हो तो सभी को अधिकांश लोग गिफ्ट में चॉकलेट देना नहीं भूलते हैं। वहीं चॉकलेट खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

7 जुलाई को मनाया जाता है चॉकलेट दिवस

हर साल 7 जुलाई को चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। चॉकलेट लोकप्रियता और गुणों को देखते हुए वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया गया था, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि आखिर 7 जुलाई को ही विश्व चॉकलेट दिवस क्यों मनाया जाता है। यहां जानें चॉकलेट का पूरा इतिहास –

चॉकलेट का इतिहास

चॉकलेट का इतिहास करीब 2000 साल पुराना है। 2000 साल पहले अमेरिका के रेन फॉरेस्ट में खोजे गए कोको के पेड़ के फल से चॉकलेट बनाया जाता था और यह धीरे-धीरे दुनिया के अन्य देशों में भी खाई जाने लगी, लेकिन यूरोप में चॉकलेट काफी देर से आई। ऐसा माना जाता है कि यूरोप में 7 जुलाई 1550 को पहली बार चॉकलेट का आगमन हुआ था और इसी दिन यूरोप के लोगों ने पहली बार चॉकलेट खाई थी।

साल 2009 से मनाया जा रहा है वर्ल्ड चॉकलेट डे?

वर्ल्ड चॉकलेट डे का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। साल 2009 से हर साल 7 जुलाई को यह दिन मनाया जाता है। वहीं घाना, अमेरिका जैसे देशों में 28 अक्टूबर को चॉकलेट डे मनाया जाता है। भारत में बीते कुछ सालों से ही चॉकलेट दिवस मनाने का ट्रेंड शुरू हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.