Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म...

भोलेनाथ दूर करेंगे सभी कष्ट सावन शिवरात्रि पर करें ये खास उपाय

36

 हिन्दू धर्म में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में अगर वो सावन के महीने में हो, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस साल 15 जुलाई को मासिक महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल शिवरात्रि पर ग्रहों का भी विशेष संयोग बन रहा है। इस वजह से इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपका भाग्य चमक सकता है।

शिवरात्रि पर करें ये उपाय

विवाह: अगर विवाह में अड़चन आ रही हो तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाएं। इससे विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

आर्थिक स्थिति: अगर आर्थिक स्थिति खराब चल रही हो, तो शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का ध्यान करते हुए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे धन संबंधी परेशानी दूर होगी।

रोजगार: शिवरात्रि पर 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। अगर नौकरी नहीं मिल रही है, तो इस उपाय से लाभ मिलेगा।

व्यवसाय: व्यवसाय में बाधा आ रही हो, तो शिवरात्रि के दिन किसी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे बुध शांत होंगे और कारोबार में उन्नति आएगी।

सुख-समृद्धि: शिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं या अन्न का दान करें। इससे पितृ दोष दूर होगा और घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी।

मानसिक शांति: पारिवारिक कलह या तनाव से मुक्ति के लिए जल में काला तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे तनाव दूर होगा और मन को शांति मिलेगी।

संतान: संतान प्राप्ति के लिए शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं और 11 बार इनका जलाभिषेक करें । इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

स्वास्थ्य: बीमारी से परेशान हों, तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करें और मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। सेहत जल्द सुधर जाएगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.