Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

आदित्य राॅय कपूर संग स्पेन में वेकेशन मना रही हैं अनन्या पांडे सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

42

बाॅलीवुड के रूमर्ड कपल आदित्य राॅय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें इस समय काफी सुर्खियां बटोर रही है। बीटाउन के गलियारों में एक बार फिर दोनों के प्यार की चर्चा जोरों पर हैं। अनन्या और आदित्य राॅय कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वे स्पेन में रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं। जिसे देख फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर आदित्य और अनन्या की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कपल एक-दूसरे की बाहों में खोए नजर आ रहे हैं।

रोमांटिक तस्वीरें हुई वायरल

सामने आई तस्वीरों में दोनों ट्विनिंग करते नजर आए। आदित्य ने जहां ब्लू टीशर्ट के साथ ब्लैक शाॅर्ट पहने हुए थे। वहीं एक्ट्रेस ने ब्लू लॉन्ग ड्रेस पहन रखी थी। जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। अनन्या ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पेन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि इन तस्वीरों में अनन्या और आदित्य नजर नहीं आ रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में अनन्या और आदित्य हग करते हुए दिख रहे हैं। फोटोज को देख यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट्स

आदित्य और अनन्या की अफेयर की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब वे एक साथ दिवाली पार्टी में स्पॉट हुए थे। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है। लेकिन दोनों की वायरल हो रही तस्वीरें काफी कुछ कह रही हैं। बीते दिनों रणबीर कपूर ने भी कपल को लेकर बड़ा हिंट दिया था। उन्होंने कहा था, मुझे पता है कि वो लड़की को पसंद करता है, जो अक्षर A से शुरू होता है। इससे पहले करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में भी इस कपल को लेकर हिंट दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.