Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

भाजपा के चुनाव व प्रदेश प्रभारी माथुर ने कहा कांग्रेस में अभी और दिखेगा बदलाव भय में फेरबदल स्वाभाविक

41

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि कांग्रेस संगठन और सरकार के मंत्रिपरिषद में हुए फेरबदल से स्पष्ट है कि कांग्रेस भय में है। जब भय पैदा होता है फेरबदल स्वाभाविक रूप से होता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अभी और भी बदलाव देखने को मिलेगा। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में माथुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरी ताकत से मैदान में है। रायपुर पहुंचे माथुर ने घोषणा पत्र समिति के प्रमुख लोगों से चर्चा की। वही शनिवार को वह घोषणा पत्र समिति की बैठक भी लेंगे।

शाह का जल्द होगा छत्तीसगढ़ दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रदेश प्रवास की संभावनाओं पर माथुर ने कहा कि उनका छत्तीसगढ़ दौरा होगा। गौरतलब है कि 14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर में संभावित दौरा फिलहाल रद हो गया है। शनिवार को सह प्रभारी नितिन नबीन आएंगे और रविवार को प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया रविवार को रायपुर आएंगे। चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार द्वय नेता बड़ी बैठक लेंगे। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.