Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

बच्चों को योग सिखाने या इसकी शुरुआत करवाने की सही उम्र क्या है?

63

हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है. खासकर बच्चों के लिए क्योकि आजकल ज्यादातर बच्चे अपना ज्यादा समय कंप्यूटर, टीवी और मोबाइल पर गेम खेलते हुए बिताते हैं. ऐसे में किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी न करने के कारण बच्चे मोटापे की समस्या का शिकार हो सकते हैं. अगर बचपन से ही बच्चों को इसके फायदों के बारे में बताया जाए और रोजाना कुछ मिनट एक्सरसाइज करने की आदत डाली जाए तो ये ज्यादा सही रहेगा.

बच्चों को एक्सरसाइज करवाने से उनकी हड्डियों के निर्माण में मदद मिलती है साथ ही मांसपेशियां और जोड़ मजबूत होते हैं. इससे बच्चे के ग्रोथ में भी मदद मिलती है. इसी के साथ ही एक्सरसाइज करना उनकी मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित होता है. बच्चों का मूड बेहतर बना रहता है और बच्चों में आत्म-सम्मान बढ़ता है. खेल और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों को टीम वर्क, कम्युनिकेशन और टिम वर्क जैसी सोशल एक्टिविटी से विकसित करने में मदद मिल सकती है. लेकिन सवाल ये आता है कि बच्चे को एक्सरसाइज कराने की सही उम्र आखिर क्या है? चलिए इसके बारे में जानते हैं एक्सपर्ट से

बच्चों को योग कराने की सही उम्र

फिटनेस एक्सपर्ट निकिता यादव का कहना है कि बच्चे को योग या फिर एक्सरसाइज करवाने के लिए किसी विशेष उम्र की जरूरत नहीं होती है. लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि योग या एक्सरसाइज सिखाते समय बच्चा आपकी कमांड किस तरह फॉलो कर रहा है. देखा जाए तो 7 से 9 की उम्र बच्चों को योग सिखाने के लिए सही होती है. लेकिन अगर 5 साल का बच्चा भी सही से आपका कमांड को समझकर योगासन कर पा रहा है तो उसके लिए भी ये सही है.

ऐसे में आप 5 से 10 साल के बच्चे को कुछ आसान योगासन करने सीखा सकते हैं. जैसे कि उनके लिए ताड़ासन, पादहस्तासन और उत्कटासन यानी चेयर पोज कुछ आसान कराने सीखा सकते हैं. अगर बच्चा आपके कमांड को सही से समझ और फॉलो कर पा रहा है तो ये योगासन उनके लिए सही रहेंगे. इसी के साथ ही अगर आपका बच्चा सही से आपकी बात समझता साथ ही चलने और बोलने लग गया है तो आप उन्हें फिजिकल एक्टिव रखने के लिए खेल कूद जैसे कि दौड़ना, बॉल कैच, फ्री रनिंग, एरोबिक्स, डांसिंग और हाथों से किए जाने वाले काम कराने सीखा सकते हैं. इस तरह की एक्सरसाइज करने से बच्चों की हड्डियां को मजबूत होने में मदद मिल सकती है. साथ ही मसल्स मास के लिए भी ये सही रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.