Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहडोल जिले के ब्यौहारी से साधेंगे MP-CG की आदिवासी राजनीति के समीकरण

53

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शहडोल जिले के ब्यौहारी में अगले माह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस स्थान का चयन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यहां से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र लगे हुए हैं।

आदिवासी मतदाताओं की भूमिका निर्णायक

दोनों राज्यों में आदिवासी मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं और इन्हें पार्टी के पक्ष में करने के लिए कांग्रेस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहडोल के बाद धार के सरदारपुर में भी राहुल गांधी का बड़ा कार्यक्रम हो सकता है। यहां से पूरे मालवा और निमाड़ क्षेत्र में संदेश जाएगा। उधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को 21 जुलाई को ग्वालियर में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

भाजपा और कांग्रेस कर रही कवायद

मध्‍य प्रदेश में आदिवासी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा और कांग्रेस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिवराज सरकार ने 2018 के विधानसभा चुनाव के परिणामों से सबक लेते हुए सर्वाधिक फोकस आदिवासी क्षेत्रों में किया है।

पेसा नियम लागू, युवाओं को रोजगार

आदिवासी वर्ग को अधिकार संपन्न बनाने के लिए पेसा का नियम लागू किया जा चुका है तो युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। जनजातीय गौरव दिवस मनाकार संदेश देने का काम किया तो विंध्य क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाने वाले कोल समुदाय के मतदाताओं को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कोल महाकुंभ किया जा चुका है।

पीएम ने दिया बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जुलाई ने शहडोल में आदिवासी समुदाय के विभिन्न समूहों के साथ संवाद कर बड़ा संदेश दे चुके है। उधर, कांग्रेस कमल नाथ सरकार में आदिवासियों के हित में किए गए कामाें के साथ उत्पीड़न का मुद्दा बना रही है।

बड़ौदा अहीर में कार्यक्रम

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का आदिवासी जननायक ट्टया मामा की जन्मस्थली खंडवा के बड़ौदा अहीर में कार्यक्रम कर चुके हैं। अब विंध्य क्षेत्र में आदिवासी राजनीति के केंद्र शहडोल के ब्यौहारी में कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। यहां से छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र भी लगे हुए हैं।

विंध्‍य क्षेत्र में हाथ लगी थी निराशा

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि ब्याैहारी से मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, बालाघाट और सिवनी एक से एक जुड़े हैं। विंध्य क्षेत्र में पार्टी का पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा था। माना जा रहा है कि ब्यौहारी से वे जो संदेश देंगे, वो दोनों राज्यों के राजनीतिक समीकरण को प्रभावित करेगा। वहीं, एक अन्य कार्यक्रम धार के सरदारपुर में प्रस्तावित किया जा रहा है।

कार्यक्रम को दिया जा रहा अंतिम रूप

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों को वरिष्ठ नेताओं द्वारा विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ग्वालियर आ रही हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी आएंगेे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.