Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने तोड़ा दुकान का शटर, चालक मौके से फरार तरनतारन के पट्टी शहर में युवक की हत्या की नीयत से फायरिंग, दो नामजद सहित पांच पर मामला दर्ज जालंधर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हुए विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति पर उठ रहे बड़े सवाल चंडीगढ़ के सेक्टर-25 पार्किंग में खड़ी स्कोडा और हुंडई कारों में लगी अचानक भीषण आग पंजाब में आज से शुरू हुई दूसरे राउंड की जनगणना, घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म गुड़गांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले दिल्ली के दो शातिर चोर गिरफ्... जींद में इंटक हरियाणा प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन, श्रमिकों के अधिकारों पर हुई विस्तृत चर्चा पानीपत के असंध रोड स्थित कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में ₹10.23 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्या... गोहाना में पुलिस का बड़ा एंटी-क्राइम सर्च अभियान, आर्य नगर में 100 से अधिक जवानों ने की छापेमारी

हरियाणा के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, हड़ताल की अवधि होगी रेगुलर

1

हरियाणा: राज्य के बिजली विभाग से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। बीते 22 और 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल होने वाले सभी नियमित और संविदा (कच्चे) कर्मचारियों की हड़ताल की अवधि को छुट्टी के रूप में नियमित (रेगुलराइज्ड) करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस संबंध में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) की ओर से आधिकारिक मेमो जारी कर दिया गया है।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर हुई थी दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल

जारी किए गए मेमो के अनुसार, हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा, एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन और असंबद्ध विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के संयुक्त बैनर तले गत 22 अक्टूबर 2026 और 23 अक्टूबर 2026 को दो दिनों की हड़ताल बुलाई गई थी। इस आंदोलन में UHBVN के तमाम कर्मचारियों और फील्ड वर्कर्स ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

निगम प्रशासन ने लिया हड़ताल के दिनों को ‘देय अवकाश’ के रूप में समायोजित करने का निर्णय

कर्मचारियों के इस मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रशासन ने फैसला किया है कि UHBVN के जिन अधिकारियों, कर्मचारियों और HKRN के तहत कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स ने इस हड़ताल में भाग लिया था, उनके उन दो दिनों (22 और 23 अक्टूबर 2026) के अनुपस्थिति काल को ‘लीव ऑफ काइंड ड्यू’ (देय अवकाश) के रूप में समायोजित कर पूरी तरह रेगुलर कर दिया जाए। निगम के इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

PunjabKesari

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.