Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी

4

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम के आम चुनाव दिसंबर के अंत तक हो सकते हैं। चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए राज्य चुनाव आयोग ने शहर के 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी कर दी है। इस सूची पर आम लोगों और चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।

मतदान केंद्रों की यह ड्राफ्ट सूची भारतीय चुनाव आयोग की ओर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत संशोधित मतदाता सूची के आधार पर तैयार की गई है, जिसे 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित किया गया था। इसके अलावा, वार्डों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कार्यों के लिए 9 रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

जारी जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से 4 तक प्रद्युमन सिंह, वार्ड 5 से 8 तक नितीश सिंगला, वार्ड 9 से 12 तक पालिका अरोड़ा, वार्ड 13 से 16 तक नवीन, वार्ड 17 से 20 तक ईशा कंबोज, वार्ड 21 से 24 तक पवित्र सिंह, वार्ड 25 से 28 तक राधिका सिंह, वार्ड 29 से 32 तक अविकेश गुप्ता और वार्ड 33 से 35 तक खुशप्रीत कौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयोग के अनुसार, मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची 22 से 27 अक्टूबर तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। सूची को लेकर कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति या सुझाव लिखित रूप में 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.