Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh Crime: संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

3

हजारीबाग: झामुमो के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो की गोली लगने से मौत हो गई। यह दुखद घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे JMM जिलाध्यक्ष के बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी स्थित एक घर में घटी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

🚪 बंद कमरे से बरामद हुआ शव

इधर, जेएमएम के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो का शव एक घर में मिला है। बताया जा रहा है कि घर अंदर से लॉक था और उसी घर से शव को बरामद किया गया है। पुलिस ने घर को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। एफएसएल (FSL) टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। इसके बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। इस बात की जानकारी बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद ने दी।

🔍 आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच

दरअसल, यह घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी में घटी है। हालांकि, इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है कि बॉडीगार्ड निरंजन महतो की मौत कैसे हुई है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बॉडीगार्ड निरंजन महतो के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बता दें कि अंगरक्षक निरंजन महतो हजारीबाग पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.