Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"... Delhi Police News: दिल्ली पुलिस के SI ने मांगी डिमोशन की अर्जी, सब-इंस्पेक्टर से कांस्टेबल बनने की च... अखिलेश यादव का बड़ा धमाका: "शंकराचार्य का आशीर्वाद मिल गया, अब नकली संतों का होगा अंत!" लखनऊ में मुला... राहुल गांधी की पीएम मोदी को बड़ी चेतावनी: "ईरान संकट पर अभी संभलें वरना करोड़ों लोग भुगतेंगे"; बोले—... Ludhiana Theft Attempt: लुधियाना में घर में घुसे चोर को परिवार ने रंगे हाथों दबोचा, जमकर हुई धुनाई; ... G Khan and Jasmine Akhtar Post: जी खान और जैस्मीन अख्तर ने क्यों लिखा 'Lock 17th March'? शादी की तस्...

Chhattisgarh News: पूर्व CM भूपेश बघेल ने अफीम की खेती को लेकर सरकार को घेरा, बोले— ‘मीडिया बताए कौन हैं इनके आका’; सियासी गलियारों में हड़कंप

1

रायपुर: बजट सत्र के दौरान भूपेश बघेल ने सदन के बाहर और भीतर दोनों जगहों पर सरकार को जमकर घेरा. पूर्व सीएम ने कहा, ”दुर्ग के समोदा में जिस तरह से अफीम की खेती चल रही थी वो आश्चर्यजनक है. ऐसे ही बलरामपुर में भी अफीम की खेती हो रही थी. दोनों जगह बीजेपी के लोग शामिल हैं, ऐसा पता चला है. पहले अफीम की खेती कैसे होती है कोई नहीं जानता था. ये पता नहीं था कि अफीम का डोडा कैसा होता है. अब लोग जानने लगे हैं. नगरी सिहावा में भी अफीम की खेती हो रही है, ऐसा मुझे पता चला है. आय दोगुनी करने का बीजेपी ने रास्ता निकाला है. बीजेपी को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है.”

बीजेपी का नया स्टार्टअप है: बघेल

पूर्व सीएम ने कहा, ”करोड़ों की कमाई अफीम की खेती से बीजेपी के नेता कर रहे हैं. पांच एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी ये बता रहे हैं. एक एकड़ में डेढ़ करोड़ की कमाई हो रही थी. ये बीजेपी का नया स्टार्टअप है. पहले अफीम बाहर से आ रहा था, अब यहीं पर उगाया जा रहा है. अब छत्तीसगढ़ में ये उगाया जा रहा है और इसका संरक्षण भी हो रहा है. ये सरकार का नया स्टार्टअप है. अब छत्तीसगढ़ अफीमगढ़ बन गया है.”

”अफीम की खेती को सरकार ने मान्यता दे दी”

बघेल ने कहा, ”अफीम की खेती को सरकार ने मान्यता दे दी है. सरकार चुप क्यों है. सरकार जवाब क्यों नहीं दे रही है. सरकार और मीडिया को बताना चाहिए कि अफीम उगाने वाले किसके करीबी हैं. मेरे मामले में तो सब लोग बताते थे कि ये भूपेश के करीबी हैं. आप लोगों को थोड़ा साहस दिखाना चाहिए, बताना चाहिए कि पकड़े गए लोगों का संबंध किन लोगों से है. आपको सांप क्यों सूंघ गया है, बताते क्यों नहीं और लिखते क्यों नहीं इस मुद्दे पर. हम हर जगह प्रदर्शन करेंगे आप चिंता नहीं करें. ”

बीजेपी ने दी आरोपों पर सफाई

बीजेपी विधायक अनुज शर्मा कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा. ”संलिप्तता का आरोप लगाना गलत है. जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी. मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी. सभी जिलों में कार्रवाई होगी. ये सुशासन का राज है कोई भी बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों पर हम कड़ी कार्रवाई के लिए संकल्पित हैं. पूर्व सरकार में कैसे लोग थे और उनको किनका संरक्षण हुआ करता था किसी से छिपा नहीं है, सब जानते हैं. विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि जहां तक गैस सिलेंडर की किल्लत की बात कही जा रही है उसपर हमारी नजर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !