Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Jharkhand High Court News: ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR की जांच अब CBI के पास, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; रांची पुलिस से छिनेगी फाइल

25

रांची: ईडी अफसरों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच अब सीबीआई करेगी. रांची के एयरपोर्ट थाने ने दर्ज मामले की जांच को सीबीआई के द्वारा करवाने का आदेश झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से दिया गया है.

बुधवार को आया फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की याचिका पर अहम फैसला सुनाते हुए आदेश दिया है कि उनके खिलाफ दर्ज मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी. कोर्ट ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी संतोष कुमार ने ईडी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके बाद रांची पुलिस ईडी के रांची एयरपोर्ट रोड स्थित जोनल कार्यालय में दल बल के साथ जांच के लिए पहुंची थी. ईडी ने इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी.

फैसला रखा था सुरक्षित

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ईडी और राज्य सरकार दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था. बुधवार को फैसला सुनाते हुए जस्टिस ने स्पष्ट किया कि सीबीआई जांच ही मामले की निष्पक्षता के लिए उचित होगी. पिछली सुनवाई के दौरान ही रांची पुलिस की जांच पर रोक लगा दी गई थी, जो अब सीबीआई को सौंपी जाएगी.

पूरे मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता धीरज कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अदालत ने मामले की जांच सीबीआई के द्वारा कराए जाने के आदेश दिए हैं. मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान फैसला सुरक्षित रख लिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.