Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौ... भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कही... Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक... विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स... साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह 'आधुनिक श्रवण कुमार';... स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से 'वसूली' क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड... "फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!" दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉ... भोपाल में मंडप से उठा 'इल्लीगल गैंग' का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी क... BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बने 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर', राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम सम्मान; इस युव... अहान पांडे का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! 'सैयारा' के बाद हाथ लगीं 2 और बड़ी फिल्में; चंकी पांडे के भतीजे न...

Bilaspur Crime News: बिलासपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़; जब्त ड्रग्स की कीमत लाखों में

2

बिलासपुर: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ तखतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है. जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई जा रही है.

ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

तखतपुर थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय ने नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तखतपुर के मोढ़े चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है. इस सूचना पर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश दी. जहां जहां दुर्गेश गायकवाड़ उम्र 22 वर्ष को बड़े बाजार तखतपुर से गिरफ्तार किया गया. उसकी तलाशी लेने पर 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. आरोपी से पूछताछ शुरू की गई. आरोपी दुर्गेश गायकवाड़ को हिरासत में लिया गया.

दो आरोपियों को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देवांगन मोहल्ला तखतपुर के रहने वाले अप्पू देवांगन से मादक पदार्थ खरीदता था. इस सूचना पर पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से अप्पू देवांगन को भी गिरफ्तार किया. अप्पू देवांगन से पूछताछ में दूसरे राज्य से ब्राउन शुगर लाकर बिक्री करने की बात सामने आई है. पुलिस ने उसके पास से 2000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !