Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कही... Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक... विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स... साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह 'आधुनिक श्रवण कुमार';... स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से 'वसूली' क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड... "फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!" दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉ... भोपाल में मंडप से उठा 'इल्लीगल गैंग' का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी क... BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बने 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर', राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम सम्मान; इस युव... अहान पांडे का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! 'सैयारा' के बाद हाथ लगीं 2 और बड़ी फिल्में; चंकी पांडे के भतीजे न... अमेरिका में ईरान के '750 जासूस' एक्टिव! स्लीपर सेल के निशाने पर कौन? खुफिया रिपोर्ट के खुलासे से हड़क...

नैंसी ग्रेवाल की मां का रो-रोकर बुरा हाल! कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘इमोशनल’ वीडियो

1

जालंध: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत के बाद उनकी मां ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो सांझा करते हुए अपनी बात रखी है। रोते-बिलखते उनका कहना है कि वह इस समय गहरे सदमे में हैं और अपनी बेटी को खोने का दुख सहन नहीं कर पा रही हैं।

इस वीडियो ने पूरे मामले में यू-टर्न ला दिया है, भावुक होते हुए मां का कहना है कि  “मेरी बेटी की मौत का मुझे इतना सदमा लगा है कि मैं समझ नहीं पा रही कि क्या करूं और क्या नहीं।” घटना वाले दिन फोन पर लोगों ने जिन-जिन के बारे में पूछा, उन्होंने उनके नाम ले दिए थे, लेकिन उनका किसी पर झूठा आरोप लगाने का कोई इरादा नहीं था।

नैंसी की मां ने कहा कि “मैं बिना वजह किसी का नाम लेकर अपने सिर पर पाप नहीं लेना चाहती। जो भी सच्चाई है, उसकी जांच करना पुलिस का काम है।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके द्वारा किसी का नाम लेने से किसी को ठेस पहुंची है तो वह हाथ जोड़कर माफी मांगती हैं। पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि “मेरा किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। मेरी बच्ची चली गई है और वह अब वापस नहीं आएगी। हम पूरी तरह उजड़ गए हैं।” फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !