Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

“फेल हो गई मोदी सरकार की विदेश नीति!” गैस किल्लत पर बरसे इरफान अंसारी; बोले- ईरान-इजराइल युद्ध का बहाना बना जनता को लूट रही केंद्र

29

रांची: घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कमी और कीमतों में वृद्धि से राज्य के विभिन्न जिलों में आम लोगों में रोष है, वहीं इस मुद्दे पर सियासत भी गरमाई हुई है. विपक्षी दल कांग्रेस केंद्र की भाजपा सरकार पर लगातार हमला बोल रही है.

गैस की किल्लत और कीमत वृद्धि से जनता परेशान

राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित हुई है. 7 मार्च 2026 से घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे रांची में अब यह ₹970.50 तक पहुंच गई है. यह वृद्धि पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व संकट, विशेषकर इजराइल-ईरान तनाव) के कारण वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने से जुड़ी बताई जा रही है. केंद्र सरकार ने आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रिफाइनरों को अधिकतम उत्पादन के निर्देश दिए हैं और पैनिक बुकिंग रोकने के लिए दो सिलेंडर बुकिंग के बीच 21 दिनों का अंतर अनिवार्य किया है. हालांकि, सरकारी स्तर पर कोई कमी नहीं होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन पैनिक बुकिंग और होर्डिंग की आशंका से स्थिति बिगड़ी है.

कांग्रेस नेताओं का केंद्र पर तीखा हमला

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मोदी सरकार “पूरी तरह फ्लॉप” हो गई है. उन्होंने विदेश नीति को “चौपट” बताया और कहा कि ईरान से जुड़े जहाज की घटना का जिक्र करते हुए मेहमानों की रक्षा न करने पर सवाल उठाया. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में बड़ा संकट आएगा, महंगाई चरम पर पहुंचेगी, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे. उन्होंने राहुल गांधी को मोदी को “पाठ पढ़ाने” की जरूरत बताई और कहा कि यदि राहुल गांधी सत्ता में होते तो अमेरिका आंख नहीं दिखाता.

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गैस के दाम बढ़े हैं, पेट्रोल-डीजल भी महंगे होंगे और महंगाई और बढ़ेगी. विदेश नीति के नाम पर कुछ नहीं बचा है. जब उनसे राज्य सरकार की वैकल्पिक व्यवस्था पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे केंद्र का मामला बताते हुए राहुल गांधी से सलाह लेने की बात कही. उन्होंने जीएसटी और किसान बिल के उदाहरण देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही सही रास्ता दिखाया था, लेकिन देर से समझ आया.

कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि 2014 में भाजपा ने पेट्रोल, डीजल और गैस सस्ता करने का वादा किया था, लेकिन आज स्थिति उलट है. पूरे देश में हाहाकार मचा है, रेलवे टिकट से लेकर रसोई सामान तक महंगा हो रहा है और अब गैस सिलेंडर भी नहीं मिल रहा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.