Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया ‘नकली गांधी’, नागरिकता और LoP की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल; संसद में मचा हड़कंप

29

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) पर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस नेता पर करारा वार करते हुए कहा कि मैंने ऐसा नेता प्रतिपक्ष तो नहीं देखा. इनके पास कोई विजन नहीं है. सिर्फ अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार करते हैं. राहुल को लेकर उन्होंने आगे कहा कि ये कांग्रेस के वही हैं जो मुगलिया सल्तनत के अंतिम बादशाह बहादुर शाह थे, ये नकली गांधी परिवार के अंतिम और अबोध युवराज है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी को हम लोग समझते थे कि अबोध बालक हैं. क्या बोलते हैं, क्या सोचते हैं, आप उनका इतिहास देख लीजिए. वह हर चीज में बैक करते हैं. नरवाणे में बैक कर गए. राफेल में बैक कर गए. हर चीज में वह बैक करते हैं. केवल एक चीज में वह अर्बन नक्सल की तरह पोज देंगे. मैं कांग्रेस को यह शुभकामनाएं देता हूं कि पार्टी उनके नेतृत्व में चलता रहे.”

नकली गांधी फैमिली के अंतिम बादशाहः गिरिराज

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन जिस तरह से मुगलिया सल्तनत के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर हुए थे, उसी तरह अंतिम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और बादशाह राहुल गांधी हैं नकली गांधी फैमिली की ओर से.”

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “ये क्या करेंगे. कुछ समझ में नहीं आता है. ऐसा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष किसी ने देखा नहीं. कोई विजन नहीं. केवल अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार करना. आप एलओपी हैं और सदन को जानकारी देते हैं कि हम इस पर चर्चा चाहते हैं, वोटिंग चाहते हैं जो भी आप चाहते हो. आप क्यों भाग जाते हैं. इसलिए ये अर्बन नक्सल की भूमिका में हैं. मैं सही कह रहा हूं, ये कांग्रेस के लिए वही हैं जो मुगलिया सल्तनत के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर था. ये नकली गांधी परिवार के अंतिम अबोध युवराज हैं.”

राहुल अनर्गल बयानबाजी कर रहेः सरावगी

गिरिराज सिंह की तरह बिहार में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, “राहुल जिस तरह से लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए. वो बेनकाब हो गए हैं. पूरा देश यह देख रहा है. पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है और इस समय में वे देश के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.