Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड में फिर बदलेगा मौसम! अगले 2-3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट; डालटनगंज में 'भीषण' गर्मी, ज... इरफान अंसारी के 'विवादित' बोल पर अमर बाउरी का पलटवार! बोले- "आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान ढंक रही कां... पलामू टाइगर रिजर्व में अब AI रखेगा 'तीसरी आंख'! हाथियों का हमला और जंगल की आग होगी बीते दिनों की बात... नक्सलवाद को मात देगा विकास! पलामू में 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शंखनाद; जानें कैसे बदलेगी हरिहरगंज क... Jharkhand SIR Controversy: झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी घमासान, इंडिया गठबंधन ने चुनाव... हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी का शंखनाद! महासमिति अध्यक्ष के लिए 10 धुरंधर मैदान में; 14 मार्च को होग... Jharkhand Minister Irfan Ansari: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर इरफान अंसारी ने ली चुटकी, पश्चिम बं... रांची यूनिवर्सिटी के छात्रों का भविष्य दांव पर! UG रिजल्ट अटका तो PG में कैसे होगा दाखिला? पटरी से उ... Rajrappa Temple News: रजरप्पा में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, रामगढ़ एसपी ने 5 पु... Bilaspur Sand Mining: बिलासपुर के घाटों पर अवैध रेत उत्खनन का बोलबाला, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति...

BJP का ‘मिशन 2026’: जमीन से टेक्नोलॉजी तक कार्यकर्ता होंगे हाईटेक! जबलपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव और राजेंद्र शुक्ल; विरोधियों के लिए तैयार किया ‘मास्टरप्लान’

2

जबलपुर: बीजेपी में लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलते रहते हैं. भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को भी वक्त और टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट रखना चाहती है, तभी एआई यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए मुद्दों पर ट्रेंड करने के जबलपुर में एक बड़ा प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया. हालांकि इसमें एआई और सोशल मीडिया के साथ दूसरे साथ मुद्दे भी हैं, जिनमें राज्य सरकार, केंद्र सरकार के काम और संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इन सब मुद्दों पर भी चर्चा की जा रही है.

जबलपुर में बीजेपी का प्रशिक्षण वर्ग

प्रशिक्षण वर्ग में महाकौशल और बघेलखंड से 400 कार्यकर्ता जबलपुर पहुंचे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बीते दिनों 8 अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया था और उनकी ट्रेनिंग दिल्ली-मुंबई में हुई थी. पार्टी इन विषयों पर अंतिम कार्यकर्ता को भी प्रशिक्षित करना चाहती है. इसलिए जबलपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 रखा गया है. इस कार्यशाला में चार संभागों के 19 जिलों के 400 कार्यकर्ता जबलपुर पहुंचे हैं. इनमें ज्यादातर सदस्य वरिष्ठ हैं. बीजेपी के जिला अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, विधायक और सांसद जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हैं.

प्रशिक्षण के विषय

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता व कार्यपदत्ती

भाजपा का इतिहास, प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, केंद्र सरकार की योजनाएं, बूथ प्रबंधन एवं मन की बात, सोशल मीडिया और AI इसके साथ ही कार्य विस्तार.

8 नेताओं को किया गया प्रशिक्षित

इन्हीं आठ विषयों पर बीजेपी के 8 नेताओं को प्रशिक्षित किया गया है. यह सभी जबलपुर के महाअभियान में मास्टर ट्रेनिंग की भूमिका निभा रहे हैं. 8 अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग वक्ता हैं. राजेंद्र शुक्ला, लोकेंद्र पाराशर, राव उदय प्रताप सिंह, पंकज जोशी, पंकज चतुर्वेदी, सुयश त्यागी, अभिलाष पांडे व डॉ नितेश शर्मा अलग-अलग मुद्दों पर इन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं.

AI सहित कई मुद्दे, सीएम बोले-पार्टी करेंगे मजबूत

इस आयोजन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर पहुंचे. उनके साथ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी हैं. सीएम मोहन यादव का कहना है कि “बीजेपी प्रशिक्षण के आधार पर ही अपना विस्तार कर सकती है. इन नए मुद्दों पर प्रशिक्षित होने के बाद कार्यकर्ता पार्टी को और मजबूत कर सकेंगे.” उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का कहना है कि “ऐसे प्रशिक्षण से बीजेपी मजबूत होती है. हम एक एजेंट को लेकर काम कर रहे हैं और हमें अपना एजेंडा मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण की लगातार जरूरत होती है, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भी उसी से जुड़ा हुआ है.

बीजेपी के ज्यादातर विषय पुराने हैं, लेकिन AI और सोशल मीडिया को नए सिरे से शामिल किया गया है. राजनीति में AI का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है. कार्यकर्ता इसका उपयोग कैसे करें, इसी बात का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !