Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

T20 World Cup के बीच ICC के फैसले से मचा हड़कंप! इन दिग्गज खिलाड़ियों ने की बगावत, बोले- ‘जल्द से जल्द छोड़ना है भारत’

33

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला जाना है. इसी बीच भारत में फंसी टीमों की वापसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है और हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते कुछ टीमों की वापसी में देरी हो रही है. जिसके चलते साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पर खुलकर नाराजगी जताई है.

आईसीसी पर क्यों भड़के क्विंटन डीकॉक?

मिडिल ईस्ट के खराब हालातों के चलते कई टीमों की उड़ानें प्रभावित हुईं हैं और वह भारत में ज्यादा दिनों तक रुकी रहीं हैं. वेस्टइंडीज सुपर 8 में भारत से हारकर 1 मार्च को बाहर हुई थी, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर 4 मार्च को बाहर हुई. वहीं, इंग्लैंड दूसरे सेमीफाइनल में भारत से हारकर 6 मार्च को बाहर हुई. लेकिन आईसीसी ने इंग्लैंड को पहले घर भेजने का फैसला लिया, जिसके बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. क्विंटन डीकॉक ने आईसीसी के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं.

डीकॉक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मजेदार बात है ICC, हमें तो कुछ पता ही नहीं चला! वहीं, इंग्लैंड हमसे पहले ही क्यों जा रहा है? वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को तो कुछ पता ही नहीं! अजीब बात है कि कैसे कुछ टीमों का प्रभाव दूसरों से ज्यादा होता है.’ इससे पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी यात्रा की स्थिति को लेकर इसी तरह की चिंताएं जताई थीं. उन्होंने सवाल उठाया था कि बाकी टीमें भारत में लंबे समय से फंसी होने के बावजूद इंग्लैंड की टीम को पहले रवाना होने की इजाजत कैसे मिल गई. उन्होंने कहा कि सभी टीमों के साथ एक समान व्यवहार होना चाहिए, ICC में ज्यादा ताकतवर होने से फायदा नहीं मिलना चाहिए. वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने भी पहले अपनी निराशा जताई थी और कहा था कि वे बस घर जाना चाहते हैं.

चार्टर्ड फ्लाइट से जाएंगी टीमें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC ने चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की है. इंग्लैंड की टीम शनिवार (7 मार्च 2026) शाम को मुंबई से सीधे लंदन के लिए रवाना हुई है. वहीं साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को रविवार को कोलकाता से जोहान्सबर्ग के रास्ते जाना है, जहां से वेस्टइंडीज एंटीगुआके लिए आगे बढ़ेगी. लेकिन इन दोनों टीमों को अभी सटीक समय की पुष्टि नहीं मिली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.